Breaking News : प्रधानमंत्री मोदी 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे, देउबा के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Breaking News LIVE Today : बडगाम में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी. 15 राज्यों की राज्यसभा की 57 खाली सीटों पर 10 जून को होंगे चुनाव. पीएम मोदी आज गुजरात के भरूच में उत्कर्ष रैली को संबोधित करेंगे. राज ठाकरे को कुछ हुआ, तो ठीक नहीं होगा. ताजा अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

महाराष्ट्र में दो कट्टर नक्सलियों ने किया सरेंडर

महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कथित तौर पर हिंसा की कई घटनाओं में शामिल एक महिला सहित दो कट्टर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों पर कुल 12 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को जमानत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी. जीपी सिंह के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने सिंह को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है.

3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

प्रधानमंत्री मोदी 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अधिकारिक दौरे पर नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे, जो महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है. विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर 16 मई को लुम्बिनी जायेंगे. वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी.

3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

दूसरे कोविड शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के द्वारा आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है. पीएम मोदी ने सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया.

3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के प्रधानमंत्री बन गये हैं. शाम 6:30 बजे उन्होंने पीएम के पद की शपथ ली.

3:41 AM. 13 May 22 10:11 PM. 12 May

बडगाम में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी. तहसीलदार दफ्तर में राहुल भट्ट को गोली मारी गयी. तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत राहुल भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today : बडगाम में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी. 15 राज्यों की राज्यसभा की 57 खाली सीटों पर 10 जून को होंगे चुनाव. पीएम मोदी आज गुजरात के भरूच में उत्कर्ष रैली को संबोधित करेंगे. राज ठाकरे को कुछ हुआ, तो ठीक नहीं होगा. ताजा अपडेट खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >