Breaking News: दिल्ली में कोरोना से 3 की मौत, 735 नये केस सामने आये

Breaking News Today: राहुल गांधी कल ED के सामने होंगे पेश, देश भर में राजनीतिक ताकत दिखायेगी कांग्रेस. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. बंगाल में वकील ने नूपुर शर्मा के विरुद्ध दर्ज करायी शिकायत.

Live Updates
3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

ओड़िशा के बारगढ़ में 2000 साल पुरानी कलाकृतियां मिलीं

ओड़िशा के बारगढ़ जिले के बरपाली में खुदाई के दौरान 2000 साल पुरानी कलाकृतियां बरामद की गयीं, जो मौर्योत्तर काल की सभ्यता को उजागर करती हैं. बरपाली में असुरगढ़ के सांस्कृतिक क्रम का पता लगाने के उद्देश्य से गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा 31 मई को स्थल पर खुदाई शुरू की गयी थी. खुदाई में लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया था. खुदाई स्थल 17 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैला है. सहायक प्रोफेसर अतुल प्रधान ने कहा कि इसमें दो खंदक और तीन प्रवेश द्वार वाले दो किले मिले हैं.

3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

मुंबई में कोरोना के 1803 नये मामले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान 1803 नये मामले सामने आये. दो लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि, इस दौरान 959 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 19,889 हो गयी है.

3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

मेंढर सेक्टर में माइन ब्लास्ट में दो जवान घायल

पूंछ जिला के मेंढर सेक्टर में एलओसी के निकट दुर्घटनावश एक माइन ब्लास्ट हो गया, जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गये. घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

फ्रांस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान जारी

फ्रांस में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान में दोपहर तक 4 करोड़ 87 लाख मतदाताओं में से केवल 18 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस चुनाव को बहुमत की आस लगाये बैठे राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. मैक्रों के गठबंधन को वामपंथी गठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है. नेशनल असेंबली की 577 सीटों के लिए हो रहे पहले चरण के चुनाव में 6 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. इस चरण में सबसे अधिक मत हासिल करने वाले उम्मीदवार 19 जून को होने वाले दूसरे दौर में पहुंच जाएंगे, जिसमें हार-जीत का फैसला होगा.

3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

दिल्ली में कोरोना से 3 की मौत, 735 नये केस सामने आये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 3 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 735 नये केस सामने आये हैं. इस दौरान 537 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी रही.

3:36 AM. 13 Jun 22 10:06 PM. 12 Jun

महाराष्ट्र में कोरोना से 2 लोगों की मौत, कोविड के 2,946 नये केस मिले

महाराष्ट्र में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,946 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 1,432 लोग ठीक भी हुए हैं. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 16,370 हो गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News Today: राहुल गांधी कल ED के सामने होंगे पेश, देश भर में राजनीतिक ताकत दिखायेगी कांग्रेस. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. बंगाल में वकील ने नूपुर शर्मा के विरुद्ध दर्ज करायी शिकायत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >