Breaking News Live: श्रीलंका में नये PM एवं कैबिनेट की होगी नियुक्ति, बोले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे
Copied link
Breaking News LIVE Today: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल आयेगा आदेश. श्रीलंका में नये प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट की होगी नियुक्ति, बोले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे. छत्तीसगढ़ में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
श्रीलंका में नये प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट की होगी नियुक्ति, बोले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे
संकट में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को कहा कि वह इसी हफ्ते नये प्रधानमंत्री एवं मंत्रिमंडल की नियुक्ति करेंगे, जो संवैधानिक सुधार पेश करेगा. देश में गंभीर आर्थिक संकट के चलते सरकार के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में गोटबाया ने यह भी कहा कि नये प्रधानमंत्री एवं सरकार को नियुक्त करने के बाद संविधान में 19वें संशोधन की सामग्री तैयार करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन पेश किया जायेगा, जो संसद को और शक्तियां प्रदान करेगा.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
दिल्ली में मिले 970 कोरोना संक्रमित
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 970 कोरोना से संक्रमित लोग मिले. एक्टिव केस की संख्या 5,202 हो गयी है.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
बांदीपोरा में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. मारे गये आतंकी के पास से एक एके राइफल, तीन मैगजीन बरामद हुए हैं. मारा गया आतंकवादी हाल ही में घुसपैठ करने वाले समूह का सदस्य था. दो अन्य आतंकवादियों की तलाश की जा रही है. कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
जम्मू-कश्मीर के मरहमा में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिला के बिजबेहरा इलाके में स्थित मरहमा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गयी है. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
हिमाचल विधानसभा के द्वार पर खालिस्तानी झंडे लगाने वाला गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने धर्मशाला में राज्य की शीतकालीन विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाने और उसकी दीवारों पर नारे लिखने के मामले में बुधवार को पंजाब से हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जायेगा.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
434 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने 62 किलो हेरोइन जब्त की है, जिसका बाजार मूल्य 434 करोड़ रुपये आंका गया है. डीआरआई के द्वारा जब्त की गयी अब तक ही यह सबसे बड़ी खेप है. डीआरआई ने यह जानकारी दी है.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
मध्यप्रदेश के मंत्री की पुत्रवधू ने की आत्महत्या
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की 22 वर्षीय पुत्रवधू सविता परमार ने राज्य के शाजापुर जिले में अपने घर में मंगलवार की रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
पीएम मोदी कल भरुच में उत्कर्ष समारोह को संबोधित करेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी कल गुजरात के भरुच में ‘उत्कर्ष समारोह’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 12 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल आयेगा आदेश
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर वाराणसी कोर्ट में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गयी है. गुरुवार (12 मई 2022) को दिन में 12 बजे कोर्ट इस पर अपना फैसला सुना सकता है.
4:13 AM. 12 May 224:13 AM. 12 May
छत्तीसगढ़ में 3 नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. डीआरजी नारायणपुर ने इन्हें गिरफ्तार किया है. 23 मार्च 2021 को कैंप केडेनार और कान्हरगांव में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में इनकी गिरफ्तारी हुई है. इस हमले में 5 जवानों की मौत हो गयी थी. नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया है कि इस घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
हमें कोर्ट का सम्मान करना चाहिए- केंद्रीय कानून मंत्री
राजद्रोह कानून पर कोर्ट की रोक के बाद केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि हमने अपनी बातों को स्पष्ट कर दिया है और कोर्ट के सामने प्रधानमंत्री का इरादा भी बताया है. अब इसके बाद क्या होता है ये मुझे नहीं पता लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि हमें कोर्ट का सम्मान करना चाहिए.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
मोदी@ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ बुक पर बोले अमित शाह
दिल्ली में ‘मोदी@ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी के 20 साल का अनुभव जब तक इससे पहले के 30 साल का अध्ययन नहीं करते वो अधूरा रह जाएगा. मोदी जी के 5 दशक का सार्वजनिक जीवन, एक गरीबी के आंगन से उठकर PM बनने तक का सफर.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
मोदी@ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक का विमोचन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मोदी@ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक का विमोचन किया. इस अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
ईडी दफ्तर पहुंचीं IAS पूजा सिंघल
झारखंड की खनन सचिव आईएएस पूजा सिंघल रांची स्थित ईडी दफ्तर पहुंच गई हैं. थोड़ी देर में ईडी उनसे पूछताछ करेगी. बता दें, पूजा सिंघल के डीसी के रूप में कार्यकाल की जांच तेज हो गयी है. ईडी ने उनके तीनों कार्यकाल के दौरान अलग-अलग बैंक खातों व दूसरे निवेश की जानकारी जुटायी है. इसी को लेकर उनके पछत���छ होगी.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
कोरोना के 2897 केस
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2897 केस सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से एक दिन में 54 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 2,986 लोग कोरोना को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
लटका मिला शव
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू शाजापुर स्थित उनके आवास पर फंदे से लटकी पाई गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस
पंजाब में BJP नेता ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी.(आजतक)
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
चीन का पाकिस्तान पर दबाव
कराची यूनिवर्सिटी ब्लास्ट के लेकर चीन ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा है कि, वो ब्लास्ट में शामिल आतंकियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.
7:07 PM. 11 May 227:07 PM. 11 May
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का 95 साल की उम्र में निधन. यह जानकारी उनके बेटे अनिल शर्मा ने दी है. उन्हें ब्रेन स्ट्रोक की समस्या थी, जिसका इलाज नई दिल्ली के एम्स में चल रहा था.
12:17 PM. 11 May 2212:17 PM. 11 May
बिल गेट्स कोरोना पॉजिटिव
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स कोरोना पॉजिटिव, खुद बिल गेट्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि, वो कोरोना के हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं. उन्होंने यह भी लिखा है कि, जब तक मैं फिर से स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक अलग-थलग रहकर विशेषज्ञों की सलाह का पालन कर रहा हूं.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई पूरी, कल आयेगा आदेश. श्रीलंका में नये प्रधानमंत्री एवं कैबिनेट की होगी नियुक्ति, बोले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे. छत्तीसगढ़ में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…