Breaking News : आतंकवादियों को भगाने के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कांग्रेस सदस्य गौहर अहमद वानी को गिरफ्तार किया

Breaking News Live Today 10 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. किसानों ने सरकार के लिखित प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इधर देश में कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से तेजी आ गयी है. वैक्सीन को लेकर तैयारियां भी तेज हैं. पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. पारा लगातार गिरता जा रहा है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

आतंकवादियों को भगाने के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कांग्रेस सदस्य गौहर अहमद वानी को गिरफ्तार किया

आतंकवादियों को भगाने के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कांग्रेस सदस्य गौहर अहमद वानी को गिरफ्तार किया

9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

दिल्ली महिला आयोग ने उपमुख्यमंत्री के परिवार पर हुए हमले का स्वत: संज्ञान लिया

दिल्ली महिला आयोग ने उपमुख्यमंत्री के परिवार पर हुए हमले का स्वत: संज्ञान लिया

9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- बंगाल के आने वाले चुनाव में हम 200 से अधिक सीट जीतेंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा- बंगाल के आने वाले चुनाव में हम 200 से अधिक सीट जीतेंगे. कानून व्यवस्था को लेकर ममता बनर्जी पर बोला हमला

9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

भारत-इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से खेला जायेगा टेस्ट मैच, घोषित हुआ सीरीज का शिड्‌यूल

भारत-इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से खेला जायेगा टेस्ट मैच, घोषित हुआ सीरीज का शिड्‌यूल

9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

लोकतंत्र भारत की परंपरा है, संसद भवन की आधारशिला रखने के बाद बोले पीएम मोदी

लोकतंत्र भारत की परंपरा है, संसद भवन की आधारशिला रखने के बाद बोले पीएम मोदी

9:40 PM. 10 Dec 20 9:40 PM. 10 Dec

भारत और काठमांडू के बीच नियमित उड़ानों को अनुमति मिली

भारत और काठमांडू के बीच नियमित उड़ानों को अनुमति दे दी गयी है. यह उड़ानें Bubble mechanism के तहत उड़ेंगी.

1:33 PM. 10 Dec 20 1:33 PM. 10 Dec

राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश भी थे मौजूद

इसके अलावा समारोह में टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, केंद्रीय मंत्री एचएस पुरी, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश भी मौजूद थे. मालूम हो टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को परियोजना के लिए ठेका मिला है.

1:33 PM. 10 Dec 20 1:33 PM. 10 Dec

पीएम मोदी ने किया नयी संसद भवन का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी संसद भवन का शिलान्यास किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विदेशी दूत और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में उपस्थित थे.

1:33 PM. 10 Dec 20 1:33 PM. 10 Dec

कृषि मंत्री तोमर करेंगे किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील

सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज किसानों से अपील करेंगे कि वो अपना आंदोलन खत्म करे और सरकार के साथ काम करे. वह प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.

1:33 PM. 10 Dec 20 1:33 PM. 10 Dec

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के पांचवें चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही क्योंकि कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकले. कश्मीर प्रखंड की 17 और जम्मू की 20 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन घाटी में हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच कम लोग ही मतदान के लिए पहुंचे. अधिकारियों ने कहा कि दिन बढ़ने पर लोगों के मतदान केंद्रों पर आने की उम्मीद है. मतदान दोपहर दो बजे संपन्न हो जाएगा. कश्मीर प्रखंड में 30 महिला उम्मीदवारों समेत 155 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

1:33 PM. 10 Dec 20 1:33 PM. 10 Dec

24 घंटे में कोरोना के 31,522 नये मामले, 412 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31,522 नये मामले सामने आये हैं. जिससे कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 97,67,372 हो गये. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 412 लोगों की मौत हो गयी है. जिससे अब देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,41,772 हो गयी है.

7:35 AM. 10 Dec 20 7:35 AM. 10 Dec

आंध्र प्रदेश में लॉरी से टकरायी कार, तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश से सुबह-सुबह दर्दनाक खबर सामने आ रही है. कृष्णा जिले के टाकेलपाडु गांव के पास एक लॉरी से टकराने के बाद कार सवार तीन लोगों की मौत. जबकि हादसे में छह लोग घायल हो गये.

7:19 AM. 10 Dec 20 7:19 AM. 10 Dec

ब्रिटेन के बाद कनाडा ने भी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी

ब्रिटने में Pfizer COVID-19 वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अब कनाडा ने भी इसकी अनुमति अपने देश में दे दी है. Pfizer ने भारत सरकार से भी इसकी अनुमति मांगी है.

7:19 AM. 10 Dec 20 7:19 AM. 10 Dec

भारतीय सीमा पर ड्रोन की आवाजाही, बीएसएफ ने खदेड़ा

जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में कल रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की आवाजाही देखी गई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर सतर्क सैनिकों द्वारा गोलीबारी करने के बाद ड्रोन वापस चला गया

मुख्य बातें

Breaking News Live Today 10 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. किसानों ने सरकार के लिखित प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इधर देश में कोरोना वायरस के संक्रमण में फिर से तेजी आ गयी है. वैक्सीन को लेकर तैयारियां भी तेज हैं. पूरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है. पारा लगातार गिरता जा रहा है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >