Breaking News: धनबाद जज हत्या मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर व सहयोगी की हो सकती है ब्रेन मैंपिंग

Breaking News: आज सावन की दूसरी सोमवारी पर उज्जैन में कोरोना के चलते महाकाल मंदिर में बिना श्रद्धालुओं के भस्म आरती हुई. असम सीएम हिमंता ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद के खिलाफ केस वापस लेने का दिया आदेश. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
5:30 PM. 2 Aug 21 5:30 PM. 2 Aug

धनबाद जज हत्या मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर व सहयोगी की हो सकती है ब्रेन मैंपिंग

धनबाद जज हत्या मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर व सहयोगी की ब्रेन मैंपिंग हो सकती है. इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है.

5:30 PM. 2 Aug 21 5:30 PM. 2 Aug

सितंबर-अक्टूबर से Sputnik V का उत्पादन देश में होने लगेगा

डॉ रेड्डीज की ओर से कहा गया है कि स्पूतनिक वी वैक्सीन का स्थानीय स्तर पर उत्पादन सितंबर-अक्टूबर से होने लगेगा.

5:30 PM. 2 Aug 21 5:30 PM. 2 Aug

पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा

पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इस्तीफा क्यों दिया गया इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

5:30 PM. 2 Aug 21 5:30 PM. 2 Aug

नीतीश कुमार ने कहा,पेगासस मुद्दे पर संसद में बहस होनी चाहिए

बिहार के मुख्यमंत्री और सरकार के सहयोगी नीतीश कुमार ने कहा है कि पेगासस मामले की जांच होनी चाहिए. अगर इसपर बहस की मांग की जा रही है तो इसपर संसद में भी बहस होनी चाहिए.

5:30 PM. 2 Aug 21 5:30 PM. 2 Aug

महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है. जानकारी के अनुसार व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम ठाकरे के काफिले को रोकने की कोशिश की जिसके बाद झड़प हुई.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड में 170 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

किसानों के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा

पेगासस और किसानों के मुद्दे सहित विभिन्न मांग को लेकर विपक्ष का संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा चल रहा है. सुबह राज्यसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. उसके बाद जैसे ही सदन शुरू हुआ विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

पेगासस सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण राज्य सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक फिल्म निर्माता को किया गिरफ्तार

एक फिल्म निर्माता अजय यादव को यूपी के मथुरा से 65 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने के बहाने दिल्ली के एक व्यवसायी को 32 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने इसी तरह कई कारोबारियों को ठगा था और 2015 से फरार था.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

देश में एक दिन में आए कोरोना के 40, 134 नये मामले, 422 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 40,134 नये मामले सामने आये हैं. एक दिन में 36,946 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं, इसी अवधि में 422 और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,24,773 हो गया है. देश में एक्टिव मामले 4,13,718 हैं. अब तक भारत में कोरोना वैक्सीन के 47,22,23,639 डोज दिये गये हैं. पिछले 24 घंटे में 17,06,598 डोज दिये गये हैं.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक बार फिर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बल अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में एक बार फिर ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज की गयी है. सांबा के एसएसपी राजेश शर्मा ने एएनआई को बताया कि सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में देर रात चार जगहों पर ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली है.

2:59 PM. 2 Aug 21 2:59 PM. 2 Aug

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक के खिलाफ उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम के पुजारियों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में ओनला, उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अल्मोड़ा एसडीएम मोनिका ने यह जानकारी दी.

8:08 AM. 2 Aug 21 8:08 AM. 2 Aug

मिजोरम के राज्यसभा सांसद के खिलाफ केस वापस लेने का आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का आदेश दिया है. असम पुलिस ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद पर सीमा विवाद में हिंसा मामले में केस दर्ज किया है. इसके बाद मिजोरम पुलिस ने भी असम के मुख्यमंत्री पर केस किया है.

मुख्य बातें

Breaking News: आज सावन की दूसरी सोमवारी पर उज्जैन में कोरोना के चलते महाकाल मंदिर में बिना श्रद्धालुओं के भस्म आरती हुई. असम सीएम हिमंता ने मिजोरम के राज्यसभा सांसद के खिलाफ केस वापस लेने का दिया आदेश. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >