Breaking News: नीतीश कुमार ने कहा-हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं, ललन सिंह की नियुक्ति सहमति से हुई

Breaking News Updates: सितंबर से भारत में शुरू हो जायेगा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन. विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मॉनसून सत्र में सिर्फ 18 घंटे चला. आज उप्र के दौरे पर हैं गृह मंत्री अमित शाह. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:32 PM. 1 Aug 21 10:32 PM. 1 Aug

नीतीश कुमार ने कहा-हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है. ललन सिंह को पार्टी का अध्यक्ष सबकी सहमति से बनाया गया है. ललन सिंह एक अरसे से पार्टी का हिस्सा हैं. जाति आधारित जनगणना पर हम विचार करके केंद्र को लिखेंगे.

8:07 PM. 1 Aug 21 8:07 PM. 1 Aug

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,990 नये मामले

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1,990 नये मामले सामने आये हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 26 लोगों की मौत हुई है. वहीं 2,156 लोग स्वस्थ हुए हैं.

5:41 PM. 1 Aug 21 5:41 PM. 1 Aug

जम्मू-कश्मीर में कोचिंग सेंटर सहित सभी स्कूल, कॉलेज बंद

जम्मू-कश्मीर में कोचिंग सेंटर सहित सभी स्कूल, कॉलेज बंद और शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं.

3:31 PM. 1 Aug 21 3:31 PM. 1 Aug

गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्यवासिनी कॉरिडोर का उद्‌घाटन किया

गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा के बाद विंध्यवासिनी कॉरिडोर का उद्‌घाटन किया. अमित शाह एक दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं.

3:31 PM. 1 Aug 21 3:31 PM. 1 Aug

विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. आज वे विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करने पहुंचे. अमित शाह यहां विंध्य कोरिडोर का उद्‌घाटन करेंगे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं.

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

सीमा विवाद सुलझाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे : हिमंत बिस्वा सरमा

मुझे खुशी है कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से मामला सुलझ जाता है, तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में जाकर पेश होऊंगा. लेकिन मैं अपने अधिकारियों की जांच नहीं होने दूंगा. सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की एक शख्स की हत्या

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की नगरी तहसील के चंदन बहारा गांव में नक्सलियों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

केरल से तमिलनाडु आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

5 अगस्त से केरल से तमिलनाडु आने वाले लोगों के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य होगा. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने इस बात की जानकारी दी.

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

उत्तराखंड में सोमवार से खुल जायेंगे कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के स्कूल

उत्तराखंड में सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश दे दिये गये हैं. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि सभी स्कूलों को कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है और जहां छात्रों की संख्या अधिक है, वहां कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी.

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

देश में एक दिन में आये कोरोना के 41,831 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 41,831 नये मामले सामने आये हैं. इसी अवधि में 39,258 लोग ठीक हुए हैं. इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हो गयी है. रिकवरी रेट 97.36 फीसदी है. अब तक देश भर में कुल 47,02,98,596 वैक्सीन के डोज लगाये गये हैं.

2:58 PM. 1 Aug 21 2:58 PM. 1 Aug

10 राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी, केंद्र ने कड़े प्रतिबंध का दिया सुझाव

10 राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है. जिन 10 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वे केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर हैं.

7:17 AM. 1 Aug 21 7:17 AM. 1 Aug

आज यूपी का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. शाह लखनऊ में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: सितंबर से भारत में शुरू हो जायेगा रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V का उत्पादन. विपक्ष के हंगामे के कारण संसद का मॉनसून सत्र में सिर्फ 18 घंटे चला. आज उप्र के दौरे पर हैं गृह मंत्री अमित शाह. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >