Breaking Live: 2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी
Copied link
Breaking Live: रंजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सजा. पंचकुला में धारा 144 लागू, प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल. शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेर. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:04 AM. 13 Oct 214:04 AM. 13 Oct
2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 तक के लिए अटल मिशन को मंजूरी दी है. इसके तहत शहरी विकास और परिवर्तन पर बल दिया जायेगा.
4:04 AM. 13 Oct 214:04 AM. 13 Oct
एनआईए ने दिल्ली में की पांच जगहों पर छापामारी
आज गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम ड्रग्स की बरामदगी किये जाने के मामले में एनआई ने दिल्ली में पांच स्थानों पर छापेमारी की.
4:04 AM. 13 Oct 214:04 AM. 13 Oct
18 अक्टूबर से देश में बिना किसी प्रतिबंध के संचालित होंगी हवाई उड़ानें
18 अक्टूबर से देश में बिना किसी प्रतिबंध के हवाई उड़ानों का संचालन होगा, इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी है.
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
सीएम केजरीवाल के आवास के पास बीजेपी का प्रदर्शन
सीएम केजरीवाल के आवास के पास बीजेपी का प्रदर्शन, सार्वजनिक स्थानों में छठ पूजा की मांगी अनुमति. (टीवी न्यूज)
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
महाराष्ट्र में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल
महाराष्ट्र में नई एसओपी जारी, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे सिनेमा हॉल.
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी कोवैक्सीन
अब 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगाई जाएगी कोवैक्सीन, डीसीजीआई ने दी मंजूरी.
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
खनऊ में सीएम आवास के बाहर युवक ने खाया जहर
लखनऊ में सीएम आवास के बाहर युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो आतंकी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
नअधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य
NHRC के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, कहा- जनअधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य. उन्होंने कहा कि भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा है. और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि चुनिंदा व्यवहार लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है.
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
एक्शन में एनआईए
एनआईए का एक्शन- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के 20 ठिकानों पर रेड
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
सीबीआई की कार्रवाई
शस्त्र लाइसेंस मामले में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के पूर्व सलाहकार बशीर खान के आवास सहित 40 जगहों पर छापेमारी की.
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आये
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आये, 181 मरीजों की हुई मौत
7:49 PM. 12 Oct 217:49 PM. 12 Oct
एक्शन में एनआईए
आतंकियों के खिलाफ एनआईए एक्शन में आ गई है. एनआईए की टीम दिल्ली, यूपी, जम्मू-कश्मीर के 18 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.(आजतक न्यूज)
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
आज लखनऊ में प्रियंका गांधी
आज लखनऊ पहुंच रही है प्रियंका गांधी. लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में वो आज शामिल हो रही है.
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
डेरा प्रमुख राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सजा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आज रंजीत सिंह हत्या मामले में सजा सुनाई जाएगी. गुरमीत राम रहीम सिंह फिलहाल साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे हैं. अब उनकी मुसीबत और बढ़ जाएगी. आज राम रहीम सहित 5 आरोपियों को विशेष सीबीआई कोर्ट सजा सुनाएगी.
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
कश्मीर में तीन और आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में शोपियां मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों की पहचान की जा रही है. मुठभेड़ में आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए हैं. टारगेट किलिंग के खिलाफ सेना सर्च अभियान चला रही है. गौरतलब है कि इन दिनों घाटी में आतंकी काफी सक्रिय हो गए हैं.
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
अंधेरे में गुजरेगी दिवाली!
देश के ताप बिजली घरों में कोयले की कमी का संकट जल्द थमता नहीं दिख रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोयले के चार दिन से कम भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या रविवार को बढ़कर 70 हो गई, जो एक सप्ताह पहले तीन अक्टूबर को 64 थी. पीटीआई न्यूज के अनुसार ताजा आंकड���ों के मुताबिक कुल 1,65,000 मेगावाट से अधिक स्थापित क्षमता वाले कुल 135 संयंत्रों में 70 संयंत्रों में 10 अक्टूबर 2021 को चार दिन से भी कम का कोयला बचा था.
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
अखिलेश यादव का कानपुर से चुनावी शंखनाद
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज 11 बजे कानपुर से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे. अखिलेश की विजय रथ यात्रा जाजमऊ से शुरू होकर चार जिलों में घूमते हुए कानपुर देहात में समाप्त होगी। दो दिन में यात्रा करीब 190 किलोेमीटर की दूरी तय करेगी. विजय रथ यात्रा प्रमुख संजय लाठर ने माल रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि यह विजय रथ यात्रा चुनावी अभियान की शुरुआत है.
2:21 PM. 12 Oct 212:21 PM. 12 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking Live: रंजीत सिंह हत्याकांड में राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सजा. पंचकुला में धारा 144 लागू, प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में होंगी शामिल. शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेर. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…