Breaking News : गुर्जर आंदोलन के कारण सात ट्रेन के मार्ग बदले गये

Breaking News : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख 82 हजार से अधिक हो गयी है. वहीं कोरोना संक्रमण के कारण ब्रिटेन (UK) में एक महीने के लिए लॉकडाउन (Lockdown)लगा दिया गया है. जबकि तमिलनाडु (Tamilnadu) के कृषि मंत्री दोराइक्कन्नू का कोरोना से निधन हो गया है. बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minsiter Narender Modi) बिहार में चार रैलियों को (Raily in Bihar)संबोधित करेंगे. इसके अलावा मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन खबरों के साथ देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:15 PM. 1 Nov 20 11:15 PM. 1 Nov

वेस्टर्न रेलवे ने बताया, गुर्जर आंदोलन के कारण सात ट्रेन के मार्ग बदले गये

वेस्टर्न रेलवे ने बताया, गुर्जर आंदोलन के कारण सात ट्रेन के मार्ग बदले गये

1:05 PM. 1 Nov 20 1:05 PM. 1 Nov

निकिता हत्याकांड में महापंचायत के बाद भारी बवाल, भारी संख्या में पुलिस तैनात

निकिता हत्याकांड को लेकर महापंचायत आयोजित की गई थी. पंचायत ने निकलने के बाद भीड़ उग्र हो गई और उसने हाइवे जाम कर दिया. पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

1:05 PM. 1 Nov 20 1:05 PM. 1 Nov

योगी आदित्यनाथ ने टीबी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीबी टीकाकरण के लिए एक अभियान शुरू किया. उन्होंने आज सक्रिय टीबी रोगियों की खोज और उनके बीच गोल्डेन कार्ड वितरण का अभियान भी चलाया.

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

नीतीश कुमार फिर से सरकार बनाने के लिए तैयार है: प्रधानमंत्री

बिहार के छपरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद, यह स्पष्ट है कि नीतीश कुमार फिर से सरकार बनाने के लिए तैयार हैं.

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

फूल सीटिंग कैपेसिटी के साथ शुरू हुआ बसों का संचालन

दिल्ली की सार्वजनिक बसों में आज से पूरी बैठने की क्षमता के साथ बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है. दिल्ली परिवहन निगम के बस कंडक्टर का कहना है, “किसी भी यात्री को खड़े होने की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

आंध्र प्रदेश हार्डवर्क और करुणा का पर्याय है. एपी से संबंधित लोग कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं. एपी के गठन दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं और उनकी विकासात्मक आकांक्षाओं के लिए शुभकामनाएं.

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

अरुणाचल प्रदेश में भूंकप

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग से 47 किमी दक्षिण-पश्चिम में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि यह भूंकप सुबह आठ बजे आया है.

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और क़स्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया: PRO डिफेंस जम्मू

10:21 AM. 1 Nov 20 10:21 AM. 1 Nov

वजीरपुर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक

दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वजीरपुर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है

8:07 AM. 1 Nov 20 8:07 AM. 1 Nov

ब्रिटेन में एक महीने के लिए लॉकडाउन

कोरोना की इस दूसरी लहर से बचने के लिए फ्रांस के बाद अब ब्रिटेन ने भी लॉकडाउन-2) का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. इसकी मियाद 5 नवंबर से शुरू होगी. 2 दिसंबर तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा.

8:07 AM. 1 Nov 20 8:07 AM. 1 Nov

बिहार में आज चार रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे. दूसरे और तीसरे चरण में उनकी कुल छह सभाएं होंगी. तीन नवंबर को तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में फारबिसगंज और सहरसा में चुनावी सभाओं को वे संबोधित करेंगे.

Posted By: Pawan Singh

मुख्य बातें

Breaking News : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख 82 हजार से अधिक हो गयी है. वहीं कोरोना संक्रमण के कारण ब्रिटेन (UK) में एक महीने के लिए लॉकडाउन (Lockdown)लगा दिया गया है. जबकि तमिलनाडु (Tamilnadu) के कृषि मंत्री दोराइक्कन्नू का कोरोना से निधन हो गया है. बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minsiter Narender Modi) बिहार में चार रैलियों को (Raily in Bihar)संबोधित करेंगे. इसके अलावा मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन खबरों के साथ देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >