Breaking News: कन्याकुमारी में बदमाशों ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Breaking News LIVE Today: पीएम मोदी आज मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर बाघ जनगणना डेटा जारी करेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या दौरे पर हैं. कांगो में भीषण हमले की खबर है जिसमें 20 लोगों की मौत हो गयी है. इधर थाईलैंड में गोलीबारी में चार लोगों की जान गयी है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल से अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी. देश विदेश की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

कन्याकुमारी में बदमाशों ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. कन्याकुमारी एसपी हरि किरण प्रसाद ने बताया, हमें नहीं पता कि इसमें तोड़फोड़ की गई है या नहीं. मूर्ति को थोड़ा नुकसान हुआ है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है कि क्या बदमाश हैं या वास्तव में क्या हुआ. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है. हम आगे की जांच कर रहे हैं.

2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना का एक जवाब शहीद, जांच के आदेश

8 अप्रैल को समुद्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में, मोहित हल आर्टिफिसर 4, उम्र 23 वर्ष, ने समुद्र में संचालन के दौरान आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर चोटों के कारण दम तोड़ दिया. इंडियन नेवी की मौत के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है.

2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

ईस्टर के मौके पर सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च पहुंचे पीएम मोदी

ईस्टर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च का दौरा किया.

2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

सीईसी की बैठक में शामिल होने बीजेपी मुख्यालय पहुंच गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 788 नये मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 788 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से एक की मौत हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के 4587 सक्रिय मामले रह गये हैं.

2:08 AM. 10 Apr 23 8:38 PM. 9 Apr

कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिती की बैठक, पार्टी मुख्यालय पहुंचे बसवराज बोम्मई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अन्य सहित भाजपा नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: पीएम मोदी आज मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर बाघ जनगणना डेटा जारी करेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अयोध्या दौरे पर हैं. कांगो में भीषण हमले की खबर है जिसमें 20 लोगों की मौत हो गयी है. इधर थाईलैंड में गोलीबारी में चार लोगों की जान गयी है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल से अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी. देश विदेश की खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >