Breaking News: जम्मू और कश्मीर में भारत सरकार के प्रयासों से दिख रहा विकास

Breaking News LIVE Today: देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए 2014 की गाइडलाइंस में संशोधन को मंजूरी दी गयी जिसके बाद अब कंपनियों ने CNG-PNG की कीमतों को घटाना शुरू कर दिया है. झारखंड के आदिवासी संगठनों का रांची में एक दिवसीय बंद का आह्वान शांतिपूर्ण रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर 2437 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

जम्मू और कश्मीर में भारत सरकार के प्रयासों से दिख रहा विकास

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, जम्मू और कश्मीर में भारत सरकार के प्रयासों से विकास कार्य दिखाई दे रहा है. बदलाव यहां दिखाई दे रहा है. केंद्रीय मंत्री होने के नाते हम लाभार्थियों को जरूरी चीजें सौंपने में सक्षम हैं. यह एक बड़ा विकास है. यह न केवल उधमपुर में बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी है.

3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर निशाना साधा- कहा- इतिहास मिटाया नहीं जा सकता

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर लगातार राजनीति तेज होती जा रही है. एनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, इतिहास मिटाया नहीं जा सकता. आप शाहजहां, अकबर, हुमायू्ं या जहांगीर को कैसे भूल सकते हैं? 800 वर्षों के शासन (मुगलों द्वारा) के दौरान, किसी भी हिंदू, ईसाई या सिख को कभी भी खतरा महसूस नहीं हुआ. लाल किला, हुमायूं का मकबरा कैसे छुपाएं? केंद्र खुद के पैर में गोली मार रहा है.

3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 10 अप्रैल से यूएसए दौरा, विश्व बैंक समूह और IMF की बैठक में लेंगी हिस्सा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 अप्रैल से यूएसए की आधिकारिक यात्रा पर जा रही हैं. यात्रा के दौरान, सीतारमण G20 के साथ विश्व बैंक समूह (WBG) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2023 स्प्रिंग मीटिंग में भाग लेंगी. वाशिंगटन डीसी में डब्ल्यूबीजी और आईएमएफ मुख्यालय में बैठकें, निवेशक/द्विपक्षीय बैठकें और अन्य संबद्ध बैठकें.

3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन से तमिलनाडु की राजधानी और पश्चिमी औद्योगिक शहर के बीच यात्रा के समय में एक घंटे से अधिक की कमी आने की उम्मीद है.

3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से मिले सीआर केसवन, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता और भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते, सीआर केसवन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. नयी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की.

3:35 AM. 9 Apr 23 10:05 PM. 8 Apr

पीएम मोदी बोले- देश ने अगले 25 साल को अमृत काल बनाने की ठान ली है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश ने अगले 25 साल को अमृत काल बनाने की ठान ली है. इस अमृत काल का उपयोग पांच विचारों – पंच प्राणों को आत्मसात करके महान चीजों को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए 2014 की गाइडलाइंस में संशोधन को मंजूरी दी गयी जिसके बाद अब कंपनियों ने CNG-PNG की कीमतों को घटाना शुरू कर दिया है. झारखंड के आदिवासी संगठनों का रांची में एक दिवसीय बंद का आह्वान शांतिपूर्ण रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर 2437 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक एकीकृत टर्मिनल भवन सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >