मुख्य बातें
Breaking News : ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री बन गयी हैं. जो बोरिस जॉनसन का स्थान लेंगी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया. राहुल गांधी ने गुजरात में परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित किया और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. ओडिशा के चिल्का झील में नाव पलटने से दो लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में मां की हत्या करने के बाद युवक ने चाकू घोंपकर खुद की भी जान दे दी. अमेरिका के लास वेगास में पत्रकार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.
