Breaking News LIVE: यूपी में 10वीं तक स्कूल बंद

Breaking News LIVE: देशभर में बढ़ रहा है कोरोन संक्रमितों की संख्या. पंजाब हालात बेकाबू. एक दिन में मिले 1027 मामले. पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी.

Live Updates
2:05 AM. 6 Jan 22 8:35 PM. 5 Jan

यूपी में 10वीं तक स्कूल बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है.

2:05 AM. 6 Jan 22 8:35 PM. 5 Jan

नागपुर में कक्षा एक से 8 तक के लिए स्कूल बंद

महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 1-8 तक के बच्चों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया है.

2:05 AM. 6 Jan 22 8:35 PM. 5 Jan

कालीचरण महाराज को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया

महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुणे कोर्ट ने कालीचरण महाराज को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है.

2:05 AM. 6 Jan 22 8:35 PM. 5 Jan

प्रधानमंत्री का फिरोजपुर दौरा स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर दौरा स्थगित कर दिया गया है. इसके पीछे सुरक्षा कारणों को जिम्मेदार बताया गया है.

7:51 PM. 5 Jan 22 2:21 PM. 5 Jan

ली बाई’ ऐप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है. इस मामने में बोलते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया कि मामले में बेंगलुरु से कुमार विशाल झा, उत्तराखंड से श्वेता सिंह को गिरफ़्तार किया गया है.

7:51 PM. 5 Jan 22 2:21 PM. 5 Jan

पाकुड़ हादसे में जारी है राहत कार्य

पाकुड़ हादसे में मृतकों की संख्या 10 पहुंच गई है. जबकि हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं. घटना को लेकर पाकुड़ के जिलाधिकारी वरुण रंजन ने बताया कि, बस ने एक ट्रक में जोरदार टक्कर मारी. वहीं घटना के बाद प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि, बस में कुछ मृत लोग फंसे हैं जिनको बाहर निकालने का कार्य जारी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: देशभर में बढ़ रहा है कोरोन संक्रमितों की संख्या. पंजाब हालात बेकाबू. एक दिन में मिले 1027 मामले. पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >