Breaking News: मोहाली के फेस 8 में झूला गिरने से 10 लोग घायल

Breaking News: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है. विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान के अंदर सिगरेट सुलगाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कटारिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है.

Live Updates
4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

मोहाली के फेस 8 में झूला गिरने से 10 लोग घायल

पंजाब के मोहाली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. टीवी रिपोर्ट की मानें, तो मोहाली के फेस 8 में झूला गिरने से करीब 8 से 10 लोग घायल हो गये.

4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

संयुक्त किसान मोर्चा से योगेंद्र यादव का इस्तीफा

आम आदमी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने उन्होंने अपने पत्र में लिखा, साथियों मैंने 31 अगस्त को ही मीटिंग में सूचित कर दिया था कि मैं अब संयुक्त किसान मोर्चा की कोऑडिनेशन कमेटी की सदस्य की जिम्मेदारी नहीं निभा पाऊंगा.

4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद, 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए आएगा. सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, कर्नाटक की ओर से प्रभावी ढंग से बहस करने के लिए एक अनुभवी कानूनी टीम नियुक्त की जाएगी.

4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

टाटा संस के चेयरमैन ने साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में मौत पर दुख जताया. उन्होंने कहा, आकस्मिक और असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. उन्हें जीवन के लिए एक जुनून था, और यह वास्तव में दुखद है कि इतनी कम उम्र में उनका निधन हो गया. इस कठिन समय में उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना.

4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

पीएम मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के निधन पर जताया शोक

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के व्यक्त की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं. आखिर में में पीएम मोदी ने लिखा, उनकी आत्मा को शांति मिले.

4:16 AM. 5 Sept 22 10:46 PM. 4 Sept

उद्योगपति सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

देश के बड़े उद्योगपति सायरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया. यह जानकारी पीटीआई के हवाले से आ रही है. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन थे.

मुख्य बातें

Breaking News: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है. विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान के अंदर सिगरेट सुलगाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने कटारिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >