Breaking News LIVE: पंजाब सरकार ने गौशालाओं के बिजली बिल माफ किये

Breaking News LIVE: देशभर में बढ़ रहा है कोरोन संक्रमितों की संख्या. महाराष्ट्र में स्थिति बेकाबू, 12 हजार से अधिक नए केस मिले. एलएसी पर चीन ने बढ़ाई हलचल, तैनात किए 60 हजार सैनिक. भारत ने भी बढ़ाई सेना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा.

Live Updates
10:05 PM. 4 Jan 22 10:05 PM. 4 Jan

पंजाब सरकार ने गौशालाओं के बिजली बिल माफ किये

पंजाब सरकार ने गौशालाओं के बिजली बिल माफ कर दिये हैं और उन्हें सोलर सिस्टम लगवाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की है. यह जानकारी आज सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दी.

10:05 PM. 4 Jan 22 10:05 PM. 4 Jan

बुली बाई एप मामले में 18 साल की श्वेता सिंह गिरफ्तार

बुली बाई एप मामले में 18 साल की श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उसके ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया चलायी जा रही है.

10:05 PM. 4 Jan 22 10:05 PM. 4 Jan

बुली बाई एप के आरोपी विशाल कुमार को हिरासत में भेजा गया

बुली बाई एप के आरोपी विशाल कुमार को 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. उसे आज गिरफ्तार किया गया था.

10:05 PM. 4 Jan 22 10:05 PM. 4 Jan

बिक्रम हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

त्रिपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

10:05 PM. 4 Jan 22 10:05 PM. 4 Jan

बुली बाई एप मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान हुई

बुली बाई एप मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है. इस मामले की मुख्य अभियुक्त जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है, दोनों एक दूसरे को जानते हैं.

2:20 PM. 4 Jan 22 2:20 PM. 4 Jan

बरेली में कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन में भगदड़

बताया जा रहा है कि शाहामतगंज के पास अचानक कुछ लोगों के आने से मैराथन में अव्यवस्था फैल गई. इससे आगे दौड़ने वाली एक लड़की गिर गई. जिसके पीछे भी कई लड़की आपस में टकरा गई. कांग्रेसियों ने काफी मुश्किल से इनको संभाला.

2:20 PM. 4 Jan 22 2:20 PM. 4 Jan

IIT खड़गपुर के 40 छात्र समेत 60 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

IIT खड़गपुर के 40 छात्र समेत 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

2:20 PM. 4 Jan 22 2:20 PM. 4 Jan

बिना मास्क के यात्रा नहीं

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बढ़ते केस को नियंत्रित करने के लिए सरकार चिंतित है. जरूरी काम वाले दफ्तरों को छोड़ सभी ऑफिस वर्क फॉर्म होम मोड पर हैं. मेट्रो और बसें फुल कैपेसिटी से चलेंगी, लेकिन बिना मास्क यात्रा की अनुमति नहीं होगी. बस और मेट्रो स्टेशन के सुपर स्प्रेडर बनने का खतरा था, बिना मास्क के यात्रा नहीं करने दिया जाएगा.

2:20 PM. 4 Jan 22 2:20 PM. 4 Jan

दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, बढ़ते केस को लेकर लिया गया फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा. कोरोना और उसके नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर यह फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा.

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

पीएम मोदी ने इंफाल में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

आईटी की रेड

बिल्डर अजय चौधरी के 7 ठिकानों पर आईटी की रेड.

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

एम्स दिल्ली ने रद्द की छुट्टियां

कोरोना के कारण एम्स दिल्ली ने रद्द कीं बची हुई सर्दियों की छुट्टियां, कहा- जल्द ड्यूटी पर लौटे स्टाफ. (टीवी न्यूज)

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

कुलगाम के ओके मुठभेड़ जारी

कुलगाम के ओके इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुलाबिक, कोरोना के साथ साथ देश में ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं. देश में ओमिक्रॉन की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 568 और 382 मामले हैं. ओमिक्रोन के 1,892 मरीज़ों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

कोरोना के 37,379 केस मिले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 केस मिले, एक्टिव केस बढ़कर 1.71 लाख पहुंच गया है. वहीं, 124 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है.

12:49 PM. 4 Jan 22 12:49 PM. 4 Jan

3 पुलिसकर्मियों की मौत

पटना में अनियंत्रित हाईवा ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, 3 पुलिस कर्मियों की मौत.

6:20 AM. 4 Jan 22 6:20 AM. 4 Jan

एलएसी पर चीन ने तैनात किए 60 हजार सैनिक

एलएसी पर चीन फिर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा रहा है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पार करीब 60 हजार सैनिक का जमावड़ा लगा दिया है. चीन की इस हिमाकत के बाद भारत ने भी सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है.

6:20 AM. 4 Jan 22 6:20 AM. 4 Jan

कोरोना से महाराष्ट्र में हाहाकार 

देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है. बीते एक दिन में महाराष्ट्र में कोरोना के कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए है. एक दिन में महाराष्ट्र में कोरोना से 11 मौतें भी हुई है. मुंबई में कोविड के 8 से ज्यादा मामले सामने आये हैं. प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या बढ़ है. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 68 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है.

6:20 AM. 4 Jan 22 6:20 AM. 4 Jan

मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर हैं. पीएम मोदी आज इम्फाल में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वो अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे. पीएमओ ने यरह जानकारी दी है.

6:20 AM. 4 Jan 22 6:20 AM. 4 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: देशभर में बढ़ रहा है कोरोन संक्रमितों की संख्या. महाराष्ट्र में स्थिति बेकाबू, 12 हजार से अधिक नए केस मिले. एलएसी पर चीन ने बढ़ाई हलचल, तैनात किए 60 हजार सैनिक. भारत ने भी बढ़ाई सेना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >