Breaking News LIVE : जनवरी में जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये

Breaking News LIVE : संसद में आज राष्ट्रपति के भाषण के बाद आर्थिक समीक्षा पेश करेगी सरकार, दिवंगत सरकारी कर्मचारी का मानसिक दिव्यांग बच्चा भी पा सकता है पारिवारिक पेंशन, अयोध्या में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Live Updates
9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

जनवरी में जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये

जनवरी में जीएसटी संग्रह 1.38 लाख करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले की तुलना में यह 15 प्रतिशत अधिक है.

9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

झारखंड में कक्षा 1-12 तक स्कूल खुलेंगे

झारखंड में 17 जिलों में कक्षा 1-12 तक की सारी कक्षा खुलेंगी, सात जिलों रांची, बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला, सिमडेगा में कक्षा नौ व इससे ऊपर की कक्षा खुलेंगी.

9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

महाराष्ट्र में आज सामने आये 3,672 मामले, 14 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 3,672 मामले सामने आये, 14 की हुई मौत.

9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

ऑफलाइन एग्जाम का विरोध कर रहे हैं महाराष्ट्र के छात्र

ऑफलाइन एग्जाम का विरोध कर रहे हैं महाराष्ट्र के छात्र, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर ऑनलाइन एग्जाम को लेकर किया प्रदर्शन.

9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

मध्यप्रदेश में एक फरवरी से खुलेंगे क्लास 1-12 तक के स्कूल

मध्यप्रदेश में एक फरवरी से क्लास 1-12 तक के स्कूल खोले जा रहे हैं, यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है.

9:07 PM. 31 Jan 22 9:07 PM. 31 Jan

चुनाव आयोग ने चुनावी रैली से प्रतिबंध हटाया

चुनाव आयोग ने चुनावी रैली पर से प्रतिबंध हटा दिया है. अब एक हजार लोगों के साथ सभा को मंजूरी दे दी गयी है.

2:10 PM. 31 Jan 22 2:10 PM. 31 Jan

नाबालिग के यौन शोषण के मामले में भारतीय मूल के नागरिक को अमेरिका में 15 माह की सजा

अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 2019 में एक विमान में अपने पास बैठे एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. अमेरिका के न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, जिला न्यायाधीश नैन्सी ई. ब्रासेल ने मिनियापोलिस के रहने वाले नीरज चोपड़ा को बोस्टन से मिनियापोलिस की उड़ान के दौरान विमान में एक लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में सजा सुनाई. तीन दिन चली सुनवाई के बाद पिछले साल जुलाई में चोपड़ा को दोषी ठहराया गया था. अदालत के दस्तावेज के अनुसार, चोपड़ा ने अप्रैल 2019 में बोस्टन से मिनियापोलिस जाने वाले जेट ब्लू विमान में पास की सीट पर बैठे 16 वर्षीय लड़के का यौन शोषण किया था.

12:34 PM. 31 Jan 22 12:34 PM. 31 Jan

देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता एक फरवरी को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल

अखिल भारतीय विद्युत अभियंता संघ (एआईपीईएफ) ने कहा है कि केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ बिजली क्षेत्र के कर्मचारी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे. एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा कि बिजली कर्मचारी एवं अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीओईईई) के आह्वान पर देशभर के बिजली कर्मचारी और अभियंता केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. बयान के मुताबिक एनसीसीओईईई ने फैसला किया है कि उसकी कोर समिति के नेता एक फरवरी को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और चंडीगढ़ के बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ उन्हें ज्ञापन सौपेंगे.

12:34 PM. 31 Jan 22 12:34 PM. 31 Jan

फिक्की को बजट में मनरेगा खर्च बढ़ने और शहरी गरीबों के लिए विशेष योजना की उम्मीद

फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभ्रकांत पांडा ने मंगलवार को संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट से उम्मीद जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हम मनरेगा परिव्यय में बढ़ोतरी और शहरी गरीबों के लिए एक समान योजना की उम्मीद कर रहे हैं. एमएसएमई को सहायता प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है, जो महामारी से प्रभावित हैं और स्पष्ट रूप से अर्थव्यवस्था की रोजगार पैदा करने वाली मशीन हैं.

12:34 PM. 31 Jan 22 12:34 PM. 31 Jan

आर्थिक समीक्षा से बाजार को उम्मीद, शुरुआती कारोबार में 724.1 अंक उछला सेंसेक्स

संसद में पेश होने वाली आर्थिक समीक्षा से बाजार को ढेर सारी उम्मीदें बंधी हैं. इसी उम्मीद में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 724.1 अंक चढ़कर अभी 57,924.33 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी फिलहाल 216.35 अंकों की बढ़त के साथ 17,318.30 पर पहुंच गया है.

12:34 PM. 31 Jan 22 12:34 PM. 31 Jan

भारत में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2.09 लाख नए मामले, 959 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,09,918 नए मामले आए, जबकि 2,62,628 रिकवरी हुईं और 959 लोगों की कोरोना से मौत हुई. कुल मामले 4,13,02,440 तक पहुंच गए हैं. सक्रिय मामलों की संख्या 18,31,268 हो गई है. देश में कुल वैक्सीनेशन 1,66,03,96,227 हो गई है.

7:55 AM. 31 Jan 22 7:55 AM. 31 Jan

शिमला में भारी बर्फबारी से लोगों की बढ़ी परेशानी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक पर्यटक ने बताया कि हम कुफरी जाना चाहते थे, लेकिन बर्फ की वजह से गाड़ी फिसल रही है. इस वजह से गाड़ी चलाने में दिक़्कत हो रही है. हमें शिमला से वापस जाना पड़ रहा है.

7:55 AM. 31 Jan 22 7:55 AM. 31 Jan

अयोध्या में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस ने अवैध तरीके से हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. अयोध्या ग्रामीण के एसपी अतुल सोनकर ने बताया कि हमने दबिश देकर 2 लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा है. मौके से 11 बने हुए और 3 अर्धनिर्मित शस्त्र और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया है.

7:55 AM. 31 Jan 22 7:55 AM. 31 Jan

दिवंगत सरकारी कर्मचारी का मानसिक दिव्यांग बच्चा भी पा सकता है पारिवारिक पेंशन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात का संकेत दिया है कि एक दिवंगत सरकारी कर्मचारी का मानसिक रूप से बीमार बच्चा भी पारिवारिक पेंशन पाने का हकदार है. उन्होंने कहा कि पेंशन एवं पेंशनर कल्याण विभाग के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले आए हैं कि बैंक मानसिक रूप से बीमार आश्रित बच्चों को पारिवारिक पेंशन नहीं दे रहे हैं और इसके लिए अदालतों से अभिभावक पत्र लेकर आने को कह रहे हैं.

7:55 AM. 31 Jan 22 7:55 AM. 31 Jan

संसद में आज राष्ट्रपति के भाषण के बाद आर्थिक समीक्षा पेश करेगी सरकार

अर्थव्यवस्था की स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत नुस्खे सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से पहले संसद में पेश की जाने वाली आर्थिक समीक्षा अक्सर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पूर्वानुमान पर चूक जाती है. कभी-कभी तो यह चूक बड़े अंतर से होती है. इस बार सोमवार को संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2021-22 के लिए आर्थिक समीक्षा लोकसभा में पेश करेंगी. वह एक अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए मंगलवार को आम बजट पेश करेंगी. मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार की जाने वाली बजट-पूर्व आर्थिक समीक्षा में निगाहें मुख्य तौर जिन विषयों पर होती हैं. उनमें से एक है अगले वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान. सरकार ने अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को हाल में नया सीईए नियुक्त किया है. उन्होंने केवी सुब्रमण्यम की जगह ली है, जिनका तीन वर्ष का कार्यकाल दिसंबर, 2021 में पूरा हो गया था.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : संसद में आज राष्ट्रपति के भाषण के बाद आर्थिक समीक्षा पेश करेगी सरकार, दिवंगत सरकारी कर्मचारी का मानसिक दिव्यांग बच्चा भी पा सकता है पारिवारिक पेंशन, अयोध्या में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश. ताजा खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >