मुख्य बातें
Breaking News LIVE: दिल्ली में प्रदूषण की मार, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, 385 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक. तेलंगाना के संगारेड्डी में एक ही स्कूल के 27 छात्र कोरोना पॉजिटिव. ओमिक्रॉन के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज स्थगित.

Breaking News LIVE: NEET काउंसिलिंग को लेकर डाॅक्टर्स का धरना
Breaking News LIVE: दिल्ली में प्रदूषण की मार, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, 385 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक. तेलंगाना के संगारेड्डी में एक ही स्कूल के 27 छात्र कोरोना पॉजिटिव. ओमिक्रॉन के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज स्थगित.
NEET काउंसिलिंग को लेकर डाॅक्टर्स का धरना जारी. तेलंगाना में डाॅक्टर कर रहे प्रदर्शन
जवाद चक्रवात की वजह से यूजीसी नेट की परीक्षा ओडिशा और आंध्रप्रदेश में पांच दिसंबर को नहीं होगी. इन दोनों राज्यों में परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी.
बीकेयू के नेताओं और मनोहर लाल खट्टर के बीच बैठक बेनतीजा साबित हुई है. किसानों के नेता गुरुनाम सिंह ने यह जानकारी दी.
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 711 नये मामले सामने आये, जबकि नौ मरीज की मौत हो गयी.
पांच दिसंबर को जवाद चक्रवात का लैंडफाॅल होगा, यह जानकारी मौसम विभाग की हो ओर से दी गयी है. सीएसआईआर के
लोकसभा की कार्यवाही आज सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गयी. अब सभा की कार्यवाही दिसंबर को होगी.
BKU के नेता गुरुनाम सिंह सहित कई अन्य नेता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. गुरुनाम सिंह ने बताया कि खट्टर ने हमें बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होने किसानों पर दायर मुकदमे और मुआवजे के मुद्दों पर बात करने के लिए हमें बुलाया है.
चंडीगढ़-ऊना हाईवे पर अभिनेत्री कंगना रनौत की कार को किसानों ने रोक दिया है, जिसकी वजह से यहां लंबा जाम लग गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से यह मांग की है कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गये सात सौ लोगों को मुआवजा दें. अगर उनके पास लिस्ट नहीं है तो हम उन्हें लिस्ट मुहैया करा सकते हैं.
चक्रवाती तूफान जवाद से निपटने के लिए NDRF की 46 टीमें तैनात.
विदेश से दिल्ली लौटे 12 मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती, 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव
गुजरात कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, जगदीश ठाकोर बने नये प्रदेश अध्यक्ष.
पंजाब के गुरदासपुर में विस्फोटक बरामद हुआ है. 4 हैंड ग्रनेड के साथ टिफिन बम मिला है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है.
लखीमपुर मामले में मंत्री को कब बर्खास्त करेंगे, राहुल गांधी ने केंद्र से पूछा सवाल.
पाकिस्तान से आने वाली हवा से प्रदूषण फैल रहा है. सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने यह तर्क दिया है. (आजतक न्यूज)
इन्फिनिटी फोरम का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- विकास दिखाता है मुद्रा का इतिहास. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे मनुष्य विकसित हुआ, वैसे-वैसे हमारे लेन-देन का तरीका भी बदला. वस्तु विनिमय प्रणाली से धातुओं तक फिर सिक्कों से लेकर नोटों तक, और चेक से लेकर कार्ड तक. आज हम यहां पहुंच गए हैं.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,216 नए मामले सामने आए हैं. देश में सक्रिय मामलों की संख्या 99,976 है.
यूपी के मथुरा के यमुना एक्सप्रेस पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक बोलेरो गाड़ी हादसे के बाद दो हिस्से में बंट गई. हादसे में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने लिया कोरोना का बूस्टर डोज
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में आ गयी है. फिलहाल दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 तक पहुंच गया है. (आजतक न्यूज)
Posted by: Pritish Sahay
Breaking News LIVE: दिल्ली में प्रदूषण की मार, हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, 385 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक. तेलंगाना के संगारेड्डी में एक ही स्कूल के 27 छात्र कोरोना पॉजिटिव. ओमिक्रॉन के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज स्थगित.
अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं
एक साल के लिए
आज ही सब्सक्राइब करें