Breaking News LIVE: दिल्ली में आज आये कोरोना के 3,674 नये मामले, 30 की मौत
Breaking News : कश्मीर में 12 घंटे में मार गिराए 5 आतंकी, जैश का कमांडर जाहिद वानी भी शामिल, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, बीजेपी कार्यकर्ता सभी बूथों पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे, पीएम मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे. अपडेट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.
Breaking News LIVE: दिल्ली में आज आये कोरोना के 3,674 नये मामले, 30 की मौत
Live Updates
1:57 AM. 31 Jan 228:27 PM. 30 Jan
दिल्ली में आज आये कोरोना के 3,674 नये मामले, 30 की मौत
दिल्ली में आज आये कोरोना के 3,674 नये मामले, जबकि 30 की मौत हुई है. आज पाॅजिटिविटी रेट 6.37 प्रतिशत हो गया है.
10:32 PM. 30 Jan 225:02 PM. 30 Jan
कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुईं लता मंगेशसकर
लता मंगेशसकर कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो गयी हैं. यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी. उन्होंने बताया कि लता मंगेशसकर अब स्वस्थ हैं और वे निमोनिया से भी स्वस्थ हो गयीं हैं.
10:32 PM. 30 Jan 225:02 PM. 30 Jan
जयपुर के तेल फैक्टरी में लगी आग, तीन बच्चों समेत एक की मौत
जयपुर के तेल फैक्टरी में आग लग गयी है, जिसमें तीन बच्चों समेत एक की मौत हो गयी है.
10:32 PM. 30 Jan 225:02 PM. 30 Jan
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 24 महिलाओं को टिकट दिया गया है.
8:00 PM. 30 Jan 222:30 PM. 30 Jan
सुकमा में एक नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रह है.
8:00 PM. 30 Jan 222:30 PM. 30 Jan
मणिपुर में सभी 60 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी.
मणिपुर में सभी 60 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी. सीएम एन बीरेन सिंह हिंगांग सीट से लड़ेंगे चुनाव. केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि, भाजपा संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि भाजपा मणिपुर में सभी सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी. पार्टी के संसदीय बोर्ड ने सभी 60 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं.
मुख्य बातें