Breaking News: अवैध कोयला खनन मामले में विकास मिश्रा को राहत नहीं, 7 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Breaking News: बीटिंग द रिट्रीट के साथ 73वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया. अवैध कोयला खनन मामले में बंगाल के टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया है. महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार.

Live Updates
4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

अवैध कोयला खनन मामले में विकास मिश्रा को राहत नहीं

कोयला के अवैध कारोबार में लिप्त टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने उसे 7 फरवरी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. आसनसोल स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को यह आदेश पारित किया. कोर्ट ने एसएसकेएम अस्पताल से उसके स्वास्थ्य पर रिपोर्ट भी मांगी है.

4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

TET परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी करने वाले IAS ऑफिसर सुशील खोडवेकर गिरफ्तार

TET परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी करने वाले IAS ऑफिसर सुशील खोडवेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुणे की अदालत ने सुशील खोडवेकर को 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

कर्नाटक में कोरोना से 70 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 19.37 फीसदी

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 70 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान कोविड के 33,337 नये केस सामने आये हैं. 24 घंटे के दौरान 69,902 लोग स्वस्थ हुए हैं. पॉजिटिविटी रेट 19.37 फीसदी रही. एक्टिव केस की संख्या 2,52,132 हो गयी है.

4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

कोटा के अंतिम महाराज के पुत्र और तीन बार सांसद रहे ब्रजराज सिंह का 87 साल की उम्र में निधन

राजस्थान के कोटा के अंतिम शासक के पुत्र और तीन बार सांसद रहे ब्रजराज सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने शनिवार को यह जानकारी दी है.

4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

तमिलनाडु में कोरोना से 46 लोगों की मौत, संक्रमित होने वालों से ज्यादा हो रहे ठीक

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से संक्रमित 46 लोगों की मौत हो गयी. हालांकि, संक्रमित होने वालों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है. आज 24,418 लोग संक्रमित हुए, जबकि 27,885 लोगों ने कोविड को मात दी. राज्य में अभी कोरोनाके 2,08,350 एक्टिव केस हैं.

4:18 AM. 30 Jan 22 10:48 PM. 29 Jan

आज रात 8:05 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:05 बजे देश को संबोधित करेंगे. न्यूज चैनल आज तक ने यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

Breaking News: बीटिंग द रिट्रीट के साथ 73वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया. अवैध कोयला खनन मामले में बंगाल के टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को कोर्ट ने राहत देने से इंकार कर दिया है. महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी मामले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >