Breaking News: दिल्ली यूनिवर्सिटी में विश्वविद्यालय विकास शुल्क में 50 फीसदी वृद्धि का फैसला

Breaking News: 15-18 साल के बच्चों को तीन जनवरी 2022 से कोरोना वैक्सीन दिये जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर एम्स के विशेषज्ञ ने आपत्ति जतायी है. डीयू में विश्वविद्यालय विकास शुल्क 50 फीसदी बढ़ेगा.

Live Updates
11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

डीयू: विश्वविद्यालय विकास शुल्क में 50 फीसदी वृद्धि का फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने यूजीसी द्वारा पूंजीगत अनुदान में की गयी कमी के चलते विद्यार्थियों से वसूले जाने वाले वार्षिक विश्वविद्यालय विकास शुल्क में 50 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है. आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, अब तक विकास शुल्क मद में 600 रुपये सालाना लिये जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर अब 900 रुपये करने का फैसला किया गया है. शिक्षकों के एक वर्ग ने इसका विरोध किया है. कहा है कि इस कदम से विद्यार्थियों के शुल्क में भारी वृद्धि होगी.

11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

यूनान के पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलियास का निधन

यूनान के पूर्व राष्ट्रपति कारोलोस पापौलियास का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. देश की सरकारी समाचार एजेंसी एएनए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी. लंबे समय तक समाजवादी सांसद और मंत्री रहे पापौलियास, सोशलिस्ट पासोक पार्टी के संस्थापक एंड्रियास पापंड्रेउ के करीबी और पापंड्रेउ के उत्तराधिकारी एवं उदारवादी आधुनिकतावादी नेता कोस्टास सिमिटिस के विरोधी थे. पापौलियास पहली बार 2005 में राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे और उन्हें 2010 में दोबारा चुना गया था.

11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

पंजाब में 200 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को फिरोजपुर सेक्टर में दो अलग-अलग मामलों में 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह बरामदगी उसी क्षेत्र में 10 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने के एक दिन बाद हुई है.

11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप, इतनी थी तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में आज भूकंप का झटका महसूस किया गया. मंडी में आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गयी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है.

11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग, बैठक कल

पांच राज्यों के चुनावों से पहले कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग. स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त 27 दिसंबर को बैठक करेंगे.

11:00 PM. 26 Dec 21 11:00 PM. 26 Dec

जम्मू-कश्मीर में पुलिस पोस्ट पर हमला

जम्मू-कश्मीर में पुलिस पोस्ट पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. पुलवामा जिला में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित पुलिस पोस्ट पर हमला हुआ है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

नस्ली समानता के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू का 90 की उम्र में निधन

दक्षिण अफ्रीका में नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले सक्रिय कार्यकर्ता एवं केप टाउन के सेवानिवृत्त एंग्लिकन आर्चबिशप डेसमंड टूटू का निधन हो गया है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

राहुल गांधी का चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 3 जनवरी से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

पंचायत चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव

मध्‍य प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त करने का प्रस्ताव कैबिनेट ने पारित कर राज्यपाल को भेज दिया है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल फार्म हाउस की घटना-जाना पड़ा अस्पताल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर हैं. सलमान को एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हालांकि इलाज के बाद वो अपने घर वापस आ गए है और उनकी हालत ठीक है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का कटाक्ष

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह (PM मोदी) हर दिन टी. वी. पर आते हैं लेकिन एक भी दिन संसद में नहीं आए. जब संसद की कार्यवाही नहीं हो रही थी तब वह संसद में आकर मामले को सुलझा सकते थे… इनका काम करने का तरीका अलग है. वह प्रचार के लिए ज़्यादा और समस्या को सुलझाने में कम काम करते हैं.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

देश ने ‘‘अभूतपूर्व उपलब्धि” हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि यदि भारत के आंकड़ों की दुनिया के अन्य देशों से तुलना की जाए, तो हमारे देश ने ‘‘अभूतपूर्व उपलब्धि” हासिल की है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि कोरोना का एक नया variant, दस्तक दे चुका है. इस वैश्विक महामारी को परास्त करने के लिए एक नागरिक के तौर पर हमारा खुद का प्रयास बहुत महत्वपूर्ण है. हमारी सामूहिक शक्ति ही कोरोना को परास्त करेगी, इसी दायित्वबोध के साथ हमें 2022 में प्रवेश करना है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

हाइड्रोपावर परियोजना का शिलान्यास

पीएम मोदी कल हिमाचल के मंडी में 11000 करोड़ की हाइड्रोपावर परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

भारत में पिछले 24 घंटों में 6,987 नए कोरोना के मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में 6,987 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं जबकि 162 संक्रमितों की मौत हुई है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 422

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले हैं. ओमिक्रोन के 422 मरीज़ों में से 130 मरीज़ रिकवर हो गए हैं.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

आतंकी की शिनाख्त

जम्‍मू-कश्‍मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त फहीम के रूप में हुई है जो ISJK का आतंकवादी था.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9

महाराष्ट्र के नासिक में रविवार सुबह करीब 5:35 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र नासिक से 88 किमी पश्चिम दिशा में बताया जा रहा है. अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

आंध्रप्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट OMICRON के दो मरीज और मिले

आंध्रप्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट OMICRON के दो मरीज और मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में अब तक 6 केस सामने आ चुके हैं.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

गैस टैंकर में भीषण आग, चपेट में आये आधा दर्जन ट्रकों में लगी आग

झारखंड : हज़ारीबाग़ के चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में शनिवार देर रात 9:45 बजे गैस टैंकर पलट गया. घटना के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आये आधा दर्जन ट्रकों में आग लगने की खबर है. खलासी और ड्राइवर की मौत की आशंका जताई जा रही है.

2:02 PM. 26 Dec 21 2:02 PM. 26 Dec

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आगरा में सांता क्लॉज का पुतला जलाया

उत्तर प्रदेश के आगरा में कुछ हिंदू संगठनों ने क्रिसमस के मौके पर पौराणिक चरित्र सांता क्‍लॉज का शनिवार को पुतला जलाया. उनका आरोप है कि ईसाई मिशनरी क्रिसमस के मौके पर बच्चों और गरीबों को अपने धर्म की ओर आकर्षित करने के लिए सांता क्लॉज के माध्यम से उपहार वितरण कराते हैं और ईसाई धर्म का प्रसार करते हैं.

7:40 AM. 26 Dec 21 7:40 AM. 26 Dec

जेपी नड्डा उत्तराखंड जाएंगे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड जाएंगे, सियासी तनातनी के बाद यह दौरा अहम बताया जा रहा है.

7:40 AM. 26 Dec 21 7:40 AM. 26 Dec

15-18 साल के बच्चों को तीन जनवरी 2022 से कोरोना वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि 15-18 साल के बच्चों को तीन जनवरी 2022 से कोरोना वैक्सीन दिया जायेगा. साथ ही हेल्थ वर्कर्स को 10 जनवरी से वैक्सीन का Precaution Dose यानी बूस्टर डोज दिया जायेगा. साथ ही 60 साल से अधिक के लोगों को भी Precaution Dose10 जनवरी से दिया जायेगा.

7:40 AM. 26 Dec 21 7:40 AM. 26 Dec

हरिद्वार में धर्म संसद का मामला

हरिद्वार में धर्म संसद भड़काऊ भाषण मामले की FIR में 2 और नाम जोड़े गए.

7:40 AM. 26 Dec 21 7:40 AM. 26 Dec

फ्रांस में कोरोना के रिकॉर्ड केस

फ्रांस में 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 100,000 केस मिले है.

7:40 AM. 26 Dec 21 7:40 AM. 26 Dec

झारखंड में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर

हटिया बंडामुंडा सेक्शन पर रेलवे दुर्घटना के बारे में जानकारी सामने आ रही है, खबर है कि झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर शनिवार रात 9:40 को दो ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन के साथ कई वैगन के परखच्चे उड़ गए.

मुख्य बातें

Breaking News: 15-18 साल के बच्चों को तीन जनवरी 2022 से कोरोना वैक्सीन दिये जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर एम्स के विशेषज्ञ ने आपत्ति जतायी है. डीयू में विश्वविद्यालय विकास शुल्क 50 फीसदी बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >