Breaking News LIVE: पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे देश को संबोधित

Breaking News LIVE: उत्तराखंड कांग्रेस ने दावा किया है कि, हरक सिंह रावत समेत कुछ और विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. जम्मू कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़. फिर क्रैश हुए मिग-21 विमान, हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन.

Live Updates
9:16 PM. 25 Dec 21 9:16 PM. 25 Dec

बच्चों के वैक्सीन को DCGI से मिली मंजूरी

12-18 साल के बच्चों को वैक्सीन देने के लिए DCGI से मिली भारत बायोटेक को मंजूरी

9:16 PM. 25 Dec 21 9:16 PM. 25 Dec

संयुक्त किसान मोर्चा का स्पष्टीकरण चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज स्पष्टीकरण दिया है कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. यह स्पष्टीकरण तब आया है जब कुछ किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा का गठन आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए किया.

5:06 PM. 25 Dec 21 5:06 PM. 25 Dec

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर किया

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. यह जानकारी आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दी है.

5:06 PM. 25 Dec 21 5:06 PM. 25 Dec

अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. इस संबंध में कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है.

2:35 PM. 25 Dec 21 2:35 PM. 25 Dec

नाराजगी जैसी कोई बात नहीं- सीएम पुष्कर सिंह धामी

हरक सिंह रावत की नाराजगी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कैबिनेट में अपनी बात रखी थी. हम उनकी बात का हल निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि, परिवार का मामला है ऐसी कोई बहुत बड़ी बात नहीं है.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

वकीलों को रिझाने की ‘आप’ की कोशिश

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अ​रविंद केजरीवाल ने कहा है कि, हम वकीलों के लिए चैंबर बनवाएंगे. इसके अलावा उन्हें मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस, स्टाइपेंड देंगे और हाईकोर्ट के बेंच भी बनाएंगे. उन्होंने कहा कि, मैं पंजाब के 80 से 85 हजार वकीलों से निवेदन करना चाहता हूं कि सब आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाओ.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

गेस्ट टीचर का हंगामा

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचर का हंगामा.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

वसूला गया 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना

दिल्ली में कोरोना नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.5 करोड़ रुपए का जुर्माना. (आजतक न्यूज)

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

उत्तराखंड के लोग चुनाव में भाजपा को कर देंगे तड़ी पार

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन शब्द बस दिखावा है. महंगाई का आलम यह है कि पहाड़ों पर जाते-जाते महंगाई और तीखी होती जाती है. हर महिला और परिवार को महंगाई से परेशानी हो रही है. भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था भी खराब कर दी. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि, उत्तराखंड के लोग इस चुनाव में भाजपा को तड़ी पार कर देंगे.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 148.37 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 17.74 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध हैं.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

मुठभेड़ में जो दो आतंकवादी ढेर

शोपियां मुठभेड़ पर आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार ने कहा है कि, मुठभेड़ में जो दो आतंकवादी मारे गए हैं वो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हैं. विजय कुमार ने बताया कि, एक आतंकवादी बीते एक साल से सक्रिय था. वो सिविलयन की हत्या, ग्रेनेड फायरिंग में भी शामिल था. जबकि, दूसरा आतंकवादी हाल ही में संगठन में शामिल हुआ था.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

अपने फैसले पर हूं अडिग- हरक सिंह रावत

उत्तराखंड में बीजेपी नेता हरक सिंह रावत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि, वो अपने फैसले पर अडिग हैं. उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने मुख्यमंत्री से बात नहीं की है.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ो के अनुसार कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 108 और 79 मामले मिले हैं. वहीं, ओमिक्रोन के 415 मरीज़ों में से 115 मरीज़ रिकवर हो गए हैं.

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

2:30 PM. 25 Dec 21 2:30 PM. 25 Dec

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज बहुत खराब श्रेणी में है. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 है.

7:06 AM. 25 Dec 21 7:06 AM. 25 Dec

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हो रही है. अभी तक किसी आतंकी के पकड़े जाने या मारे जाने की खबर नहीं है.

7:06 AM. 25 Dec 21 7:06 AM. 25 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: उत्तराखंड कांग्रेस ने दावा किया है कि, हरक सिंह रावत समेत कुछ और विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. जम्मू कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़. फिर क्रैश हुए मिग-21 विमान, हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >