Breaking News LIVE : तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 741 नये मामले, 13 की मौत

Breaking News LIVE : दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, एक्यूआई घटकर 315 पर पहुंचा, जोधपुर में बैंक एटीएम उखाड़ने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:01 AM. 24 Nov 21 10:31 PM. 23 Nov

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 741 नये मामले

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 741 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है. रिकवरी करने वालों की संख्या 808 है.

4:01 AM. 24 Nov 21 10:31 PM. 23 Nov

ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस तकनीकी खराबी की वजह से दुर्गापुर में रूकी

ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस तकनीकी खराबी की वजह से दुर्गापुर में रूकी हुई है जिसकी वजह से यात्री परेशान हैं. पटरी में दरार की सूचना मिल रही है.

11:25 PM. 23 Nov 21 5:55 PM. 23 Nov

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने टीएमसी ज्वाइन किया

कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने आज टीएमसी की सदस्यता ले दी. उन्होंने ममता बनर्जी के सामने पार्टी की सदस्यता ली है.

11:25 PM. 23 Nov 21 5:55 PM. 23 Nov

भारत सरकार से पिछड़े वर्गों की जाति आधारित जनगणना की मांग

आंध्र प्रदेश विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें भारत सरकार से पिछड़े वर्गों की जाति आधारित जनगणना करने का अनुरोध किया गया है.

10:00 PM. 23 Nov 21 4:30 PM. 23 Nov

लोकेश राहुल चोट के कारण पहले टेस्ट बाहर

भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच से बाहर हो गए. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम के सदस्य रहे सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है.

10:00 PM. 23 Nov 21 4:30 PM. 23 Nov

समीर वानखेड़े की पत्नी ने नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी

समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. यह शिकायत नवाब मलिक के कुछ व्हाट्‌सएप चैट को लेकर है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब, एक्यूआई घटकर 315 पर पहुंचा, जोधपुर में बैंक एटीएम उखाड़ने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार और देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >