Breaking News: केरल में कोरोना से 70 की मौत, 24 घंटे में सामने आये 45,136 नये मामले

Breaking News Updates: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. कोरोना से केरल में 70 लोगों की मौत हो गयी है. फर्जीवाड़ा आधार कार्ड के आधार पर 400 से अधिक लोगों ने नौकरी ली. अब हाईकोर्ट ने दिया है ये आदेश…

Live Updates
4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

केरल में कोरोना से 70 की मौत

केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण से 70 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 45,136 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में अभी 2,47,227 कोरोना के एक्टिव केस हैं. आज राज्य में 1 लाख 735 सैंपल की जांच की गयी.

4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से दिया इस्तीफा

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिन में कहा था कि वह पार्टी छोड़ देंगे. शाम को उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया.

4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

ओमिक्रॉन वैरिएंट मामले में आइसोलेशन की अवधि घटी

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले में आइसोलेशन की अवधि 10 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी गयी है. यदि आपमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखता है, तो 7 दिन में आइसोलेशन खत्म हो जायेगा. ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट की पहचान आरटीपीसीआर टेस्ट से की जा सकती है. डॉ हर्ष महाजन ने यह जानकारी दी है.

4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

महाराष्ट्र में कोरोना से 48 की मौत, 46,393 नये मामले

महाराष्ट्र में कोरोना से पिछले 24 घंटे के दौरान 48 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 46,393 कोरोना के नये मामले सामने आये. राज्य में अब 2,79,930 एक्टिव केस हैं. ओमिक्रॉन से अब तक कुल 2,759 लोग संक्रमित पाये गये हैं.

4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

दिल्ली में कोरोना के 11,486 नये मामले आये

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11,486 मामले सामने आये हैं. इस दौरान कोरोना से संक्रमित 45 लोगों की मौत हो गयी. पॉजिटिविटी रेट अभी 16.36 फीसदी है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 58,593 एक्टिव केस हैं.

4:38 AM. 23 Jan 22 11:08 PM. 22 Jan

मणिपुर के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिये हैं. उनकी लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम ईबोबी सिंह थाऊबल से चुनाव लड़ेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. कोरोना से केरल में 70 लोगों की मौत हो गयी है. फर्जीवाड़ा आधार कार्ड के आधार पर 400 से अधिक लोगों ने नौकरी ली. अब हाईकोर्ट ने दिया है ये आदेश…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >