Breaking News: दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने महरौली हत्याकांड की शिकार श्रद्धा वालकर के मामले की जांच जारी है. दिल्ली हाई कोर्ट में इसको लेकर एक याचिका डाली गयी है. याचिका में केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग की गयी है. नेपाल में मतदान के बाद वोटों की गिनती की जा रही है. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
12:02 AM. 22 Nov 22 12:02 AM. 22 Nov

दिल्ली में 1 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि दिल्ली में नर्सरी प्रवेश 1 दिसंबर 2022 से शुरू होंगे पहली सूची 20 जनवरी 2023 को घोषित की जाएगी, प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है.

12:02 AM. 22 Nov 22 12:02 AM. 22 Nov

पाक स्थित संत शादाराम साहिब जयंती समारोह में भाग लेने वाले भारतीयों के लिए 100 वीजा जारी

दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने सोमवार को बताया कि 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 314वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 100 वीजा जारी किए गए.

12:02 AM. 22 Nov 22 12:02 AM. 22 Nov

लुधियाना की धागा फैक्ट्री में आग, कोई हताहत नहीं

पंजाब : लुधियाना में बस्ती जोधेवाल के पास एक धागा फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई. आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि, बाद में दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की.

12:02 AM. 22 Nov 22 12:02 AM. 22 Nov

उदयपुर के एक घर में पति-पत्नी और 4 बच्चों का मिला शव, इलाके में हड़कंप

राजस्थान : उदयपुर ग्रामीण के एएसपी कुंदन कावरिया ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि एक घर के अंदर पति, पत्नी और 4 बच्चे मृत पाए गए. हमने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और मोबाइल जांच इकाई को बुलाया. हमने साक्ष्य भी एकत्र किए और महिला के सिर पर चोट का निशान पाया. उन्होंने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए मेडिकल जांच जारी है.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषियों की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी कांग्रेस

पार्टी सूत्र के हवाले से पीटीआई ने खबर दी है कि कांग्रेस, राजीव गांधी हत्याकांड में छह दोषियों की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिका दायर करेगी.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आए भूकंप में करीब 20 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कम से कम 300 घायल हो गये हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से ये खबर दी है.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

मोरबी पुल ढहने की घटना की जांच की निगरानी करने को सुप्रीम कोर्ट ने कहा

सुप्रीम कोर्ट ने मोरबी पुल ढहने की घटना के संबंध में गुजरात उच्च न्यायालय से समय-समय पर जांच, एवं अन्य संबंधित पहलुओं की निगरानी करने को कहा है.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

मंगलुरु ब्लास्ट की जांच कर सकती है एनआईए

मंगलुरु ब्लास्ट मामले में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले ऐसी ही एक घटना कोयम्बटूर में घटी थी. वहां भी उन्होंने मंदिर के पास विस्फोट करने की योजना बनाई थी. यह व्यक्ति शारिक (आरोपी) वहां गया और कोयम्बटूर में एक व्यक्ति से मिला. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार केस एनआईए को सौंपा जा सकता है.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

संतों के चरणों में नमन : पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार को सुरेंद्रनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि संतों ने हेलीपैड पर आकर आशीर्वाद दिया, एक बार फिर संतों के चरणों में नमन किया.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

राजस्थान में एक ही परिवार के छह सदस्य संदिग्ध हालात में मृत मिले

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दंपति और उनके चार बच्चे सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले. पुलिस के मुताबिक, पप्पू गमेती और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाये गये, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे. अधिकारियों ने बताया कि घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ौली गांव की है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के मुखिया ने बच्चों और पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटाने का काम जारी है.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

अमित शाह ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी रीवाबा से मुलाकात की

गुजरात में चुनाव प्रचार तेज हो चला है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जामनगर हवाई अड्डे पर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और जामनगर उत्तर सीट से भाजपा की उम्मीदवार और रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा रवींद्र जडेजा से मुलाकात की.

2:38 PM. 21 Nov 22 2:38 PM. 21 Nov

मंगलुरु विस्फोट की जांच सौंपी जा सकती है एनआईए को

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कर्नाटक के मंगलुरु शहर में एक ऑटोरिक्शा में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मुआवजे की घोषणा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से यात्रियों की हुई मौत पर दुख जताया है. मंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये जबकि मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

12:08 PM. 21 Nov 22 12:08 PM. 21 Nov

श्रद्धा हत्याकांड मामले में जांच जारी, केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग

श्रद्धा हत्याकांड मामले में जांच जारी है. दिल्ली हाई कोर्ट में इसको लेकर एक याचिका डाली गयी है. याचिका में केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग की गयी है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

कोराई में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 2 की मौत

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि कोराई में मालगाड़ी के पटरी से उतरने और 2 लोगों की मृत्यु पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 406 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 406 नये मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,69,421 पर पहुंच गयी है. वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6,402 रह गयी है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

अरुण गोयल ने भारत के नये चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने यह जानकारी दी. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने 18 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मथुरा में सड़क दुर्घटना

मथुरा के थाना नौझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक खड़े ट्रैक्टर से एक अनियंत्रित कार के टकराने के बाद आग लग गयी. दुर्घटना में कार सवार 2 लोगों की मौत हुई है. इसकी जानकारी एसपी ग्रामीण त्रिगुण विसेन ने दी है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

गुजरात में आज दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के वास्ते सोमवार को राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. गांधी का पिछले ढाई महीने में गुजरात का यह दूसरा दौरा होगा.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मदर डेयरी ने दूध की कीमत में की बढ़ोतरी

मदर डेयरी ने आज से दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दी है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मौत

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ओडिशा) ने जानकारी दी है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज सुबह एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 2 लोगों की मौत हो गयी है.मालगाड़ी के पटरी से उतरने से रेल लाइनें अवरुद्ध और स्टेशन भवन क्षतिग्रस्त हो गया. राहत दल, रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन आज यानी सोमवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के तहत कई कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार को वलसाड में एक रोड शो से की थी.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ केस दर्ज

धार के नौगांव थाने में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 (विवाहित महिला को आपराधिक इरादे से फुसलाकर ले जाना/रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

बस में अचानक आग

पंजाब के बठिंडा के गुरथरी गांव के पास बीती रात मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग जाने से दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था.

12:05 PM. 21 Nov 22 12:05 PM. 21 Nov

मोरबी पुल हादसे के मामले में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई करने वाला है. आपको बता दें कि हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी.

8:22 AM. 21 Nov 22 8:22 AM. 21 Nov

रफ्तार ट्रक ने बच्चों सहित कई लोगों को कुचला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा. घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया.

8:22 AM. 21 Nov 22 8:22 AM. 21 Nov

AQI बहुत खराब श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 320 (बहुत खराब श्रेणी में) है.

8:22 AM. 21 Nov 22 8:22 AM. 21 Nov

नेपाल में वोटों की गिनती जारी

नेपाल में रविवार को नयी संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों के चुनाव में लगभग 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. चुनाव संबंधी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. काठमांडू घाटी के तीन जिलों में बीती रात से ही मतगणना शुरू हो गयी है जो एक सप्ताह के भीतर समाप्त हो जाएगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने महरौली हत्याकांड की शिकार श्रद्धा वालकर के मामले की जांच जारी है. दिल्ली हाई कोर्ट में इसको लेकर एक याचिका डाली गयी है. याचिका में केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग की गयी है. नेपाल में मतदान के बाद वोटों की गिनती की जा रही है. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >