Breaking News: कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की आयु में निधन

Breaking News Live update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में रविवार का तापमान 4 डिग्री तक रहा. किसान आंदोलन का आज 26वां दिन है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं,आज उन्होंने भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है. वहीं, सरकार ने फिर किसानों को भेजा बातचीत का न्योता भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वियतनाम के पीएम के साथ बैठक करेंगे. ब्रिटेन में एक नए तरह के कोरोना वायरस (स्ट्रेन) का पता चला है.

Live Updates
9:43 PM. 21 Dec 20 4:13 PM. 21 Dec

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की आयु में निधन

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया.

8:22 PM. 21 Dec 20 2:52 PM. 21 Dec

खाई में गिरी जवानों की गाड़ी

रविवार को सिक्किम में एक हदसा हुआ है. 20 दिसंबर को नाथुला के पास 17 मील की दूरी पर एक खाई में भारतीय सेना की गाड़ी गिर गयी. इस हादसे में सेना के एक कर्नल के 13 वर्षीय बच्चे के साथ तीन भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई. वहीं एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:18 PM. 21 Dec 20 1:48 PM. 21 Dec

अभिनेता अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB ऑफिस 

अभिनेता अर्जुन रामपाल महाराष्ट्र के मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंचे. उन्हें ड्रग मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तलब किया था.

7:18 PM. 21 Dec 20 1:48 PM. 21 Dec

भारत में कोरोना के 24 हजार नये मामले

भारत में कोरोना के 24337 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 333 लोगों की मौत हुई है. कुल केस की संख्या 1,00,55,560 हो गयी है , वहीं अब तक 1,45,810 की मौत हुई है. देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,03,639 और कुल डिस्चार्ज की संख्या 96,06,111 है.

7:18 PM. 21 Dec 20 1:48 PM. 21 Dec

पुरी-सूरत एक्सप्रेस हुआ हादसे का शिकार

पुरी-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन आज तड़के 2.04 बजे संबलपुर डिवीजन में एक हाथी से टक्कर के बाद पटरी से उतर गए. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा कि यात्री और ऑन-बोर्ड लोको पायलट सुरक्षित हैं.

7:18 PM. 21 Dec 20 1:48 PM. 21 Dec

भारत में जल्द लगने लगेगा कोरोना का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में भी कोरोना वैक्सीन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. जनवरी में हम इस स्थिति में होंगे कि भारत में कोरोना वैक्सीन का पहला शॉट दे सकें.

मुख्य बातें

Breaking News Live update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में रविवार का तापमान 4 डिग्री तक रहा. किसान आंदोलन का आज 26वां दिन है. किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं,आज उन्होंने भूख हड़ताल का भी ऐलान किया है. वहीं, सरकार ने फिर किसानों को भेजा बातचीत का न्योता भेजा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वियतनाम के पीएम के साथ बैठक करेंगे. ब्रिटेन में एक नए तरह के कोरोना वायरस (स्ट्रेन) का पता चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >