Breaking News: जापान के ओसाका में इमारत में आग, 24 लोगों की मौत

Breaking News LIVE : गाजियाबाद में बस चुराकर भाग रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, जापान के ओसाका में मानसिक क्लिनिक में आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गयी. कोवावैक्स को WHO की मंजूरी मिल गयी है. देश-विदेश की अपडेट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

4:47 AM. 18 Dec 21 11:17 PM. 17 Dec

जापान के ओसाका में इमारत में आग, 24 लोगों की मौत

जापान के ओसाका में आठ मंजिली इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक मानसिक क्लिनिक से शुक्रवार को फैली आग में 24 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस को आशंका है कि यह आगजनी एवं हत्या का मामला हो सकता है. पुलिस 50-60 साल के एक व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके पास एक थैला था और उसमें से अज्ञात तरल पदार्थ टपक रहा था.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

डब्ल्यूएचओ ने कोवोवैक्स को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी

कोरोना से प्रतिरोधक क्षमता देने वाले एक और वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने यह जानकारी दी है.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

18 दिसंबर से दिल्ली में खुल जायेंगे स्कूल

दिल्ली में 18 दिसंबर से स्कूल खुल जायेंगे. छठी कक्षा और इससे ऊपर के सभी क्लास लगेंगे. दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी है.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूता बनाने वाली इकाई में भीषण आग लग गयी है. 15 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है. दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी है.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2021 में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

11 राज्यों में 101 ओमिक्रॉन के केस, स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी

भारत में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं. 11 राज्यों में अब तक 101 संक्रमित पाये गये हैं. संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

बीजेपी नेता के भाषण की जांच तीन माह में पूरी करे दिल्ली हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता के कथित नफरत फैलाने वाले भाषण की जांच तीन महीने में पूरी करके आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

1:40 AM. 18 Dec 21 8:10 PM. 17 Dec

बीजेपी किसान मोर्चा की बैठक 19 दिसंबर को

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर को गुरुग्राम में होगी. इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

7:13 PM. 17 Dec 21 1:43 PM. 17 Dec

तमिलनाडु में स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से 3 छात्रों की मौत

तमिलनाडु में स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से 3 छात्रों की मौत की खबर आ रही है. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं.

5:42 PM. 17 Dec 21 12:12 PM. 17 Dec

दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 20

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं. यहां पर कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है. इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

5:42 PM. 17 Dec 21 12:12 PM. 17 Dec

शिवराज सिंह चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भोपाल में श्रद्धांजलि दी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भोपाल के बैरागढ़ श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि दी.

4:30 PM. 17 Dec 21 11:00 AM. 17 Dec

भूटान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की.

4:27 PM. 17 Dec 21 10:57 AM. 17 Dec

ढाका में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया

बांग्लादेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ढाका में पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की.

4:27 PM. 17 Dec 21 10:57 AM. 17 Dec

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,447 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले आए, 7,886 रिकवरी हुईं और 391 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

4:27 PM. 17 Dec 21 10:57 AM. 17 Dec

पंजाब सरकार ने सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को बनाया सूबे का नया डीजीपी

पंजाब सरकार ने IPS इकबाल प्रीत सहोता की जगह सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया.

4:27 PM. 17 Dec 21 10:57 AM. 17 Dec

दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के 2600 से अधिक मामले आए सामने

दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन 26,900 नए मामले सामने आए हैं, जबकि ब्रिटेन में कोरोना के 88,376 नए मामले सामने आए.

12:48 PM. 17 Dec 21 7:18 AM. 17 Dec

गाजियाबाद में बस चुराकर भाग रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चोरी की बस चला रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मसूरी क्षेत्र के डासना कस्बे के नसीम ने बुधवार रात ओल्ड बस स्टैंड के अंदर खड़ी बस को चुरा लिया था. बस लेकर फरार होने के दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठा और इसके पलटने से उसकी मौत हो गई. बस मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.

12:48 PM. 17 Dec 21 7:18 AM. 17 Dec

गुड़गांव में पुलिस के साथ मार-पीट के मामले में दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

गुड़गांव में नाइजीरिया के दो नागरिकों को पासपोर्ट और वीजा दिखाने के लिए कहने पर पुलिसकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई करने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, एक गश्त टीम ने उस समय इन दोनों को रोका, जब ये संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे. इन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मार-पीट की और अभद्र व्यवहार किया. डीएलएफ फेज-3 के मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी नशे में थे और सड़क पर हंगामा कर रहे थे.

12:48 PM. 17 Dec 21 7:18 AM. 17 Dec

गाजियाबाद में संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से हमलाकर अपने पिता को मार डाला. नंद ग्राम के सिकरोद में रहने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि सचिन की बहस पुश्तैनी संपत्ति को लेकर अपने पिता नंद किशोर से हुई थी और उसने गुस्से में आकर लोहे की छड़ से पिता को मार डाला. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

12:48 PM. 17 Dec 21 7:18 AM. 17 Dec

आज दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक होगी

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर पीसी जोशी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को कार्यकारी परिषद की बैठक से पहले गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. कुलपति शुक्रवार को बैठक में अपनी नयी टीम की घोषणा कर सकते हैं. इस घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि जोशी, साउथ कैंपस की निदेशक सुमन कुंडू, प्रॉक्टर नीता सहगल और छात्र कल्याण के डीन राजीव गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया. कार्यकारी परिषद की बैठक शुक्रवार को होने वाली है और कुलपति के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर योगेश सिंह के अपनी नयी टीम की घोषणा करने की संभावना है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : गाजियाबाद में बस चुराकर भाग रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, जापान के ओसाका में मानसिक क्लिनिक में आग लगने से 24 लोगों की मौत हो गयी. कोवावैक्स को WHO की मंजूरी मिल गयी है. देश-विदेश की अपडेट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >