Breaking News LIVE: राजस्थान के पाली जिले में भूकंप के झटके

Breaking News LIVE: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार. 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा पाकिस्तान. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:26 AM. 17 Nov 21 10:56 PM. 16 Nov

राजस्थान के पाली जिले में भूकंप के झटके

आज शाम लगभग साढ़े सात बजे राजस्थान में 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. गुजरात के गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी. भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था.

4:26 AM. 17 Nov 21 10:56 PM. 16 Nov

दिल्ली में आज रिकाॅर्ड किये गये कोरोना संक्रमण के 44 नये मामले

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 44 नये मामले रिकाॅर्ड किये गये हैं, जबकि किसी के भी मारे जाने की कोई खबर नहीं है. देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

4:26 AM. 17 Nov 21 10:56 PM. 16 Nov

राजस्थान में जल्दी ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार

राजस्थान में जल्दी ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की.

12:11 AM. 17 Nov 21 6:41 PM. 16 Nov

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

10:59 PM. 16 Nov 21 5:29 PM. 16 Nov

2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. आज आईसीसी ने आठ नये टूर्नामेंट और उसके मेजबान की घोषणा की.

8:34 PM. 16 Nov 21 3:04 PM. 16 Nov

इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज

शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. शीना बोरा इंद्राणी मुखर्जी की बेटी थी, जिसकी हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी पर लगा है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार. 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा पाकिस्तान. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >