Breaking News: पनामा में बस दुर्घटना में कम से कम 39 प्रवासियों की मौत

Breaking News: कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर के बाहर भारत विरोधी नारे लिखे गए है. वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने फिजी के राष्ट्रपति के साथ विश्व हिंदी सम्मेलन में डाक टिकट जारी किया है. इधर, तुर्की में भूकंप के 212 घंटे बाद 77 वर्षीय एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित निकाला गया. मिशिगन यूनिवर्सिटी शूटिंग के बाद बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, हमें बंदूक हिंसा को रोकना होगा.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

लेफ्टिनेंट जनरल एमवीएस कुमार बनाये गये नये उप आर्मी स्टाफ

लेफ्टिनेंट जनरल एमवीएस कुमार को सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है और नये उप आर्मी स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (रणनीति) हैं.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

पनामा में बस दुर्घटना में कम से कम 39 प्रवासियों की मौत

पनामा के पश्चिमी हिस्से में बुधवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से कम से 39 प्रवासियों की मौत हो गई और करीब 20 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि बस में सवार यात्री किन देशों के नागरिक थे. बस में 66 प्रवासी सवार थे.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

निक्की यादव हत्याकांड में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

निक्की यादव हत्याकांड मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बताया, हमने दिल्ली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है और हर संभव विवरण प्रदान करें.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

निक्की यादव का किया गया अंतिम संस्कार, ढाबे के फ्रीजर में मिला था शव

निक्की यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झज्जर, हरियाणा में किया गया. मालूम हो उसका शव नजफगढ़ के मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक ढाबे के फ्रीजर में मिला था.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से की बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज से बात की, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

बजट के विरोध में उतरे बंगाल बीजेपी विधायक, 500 के नोट के साथ पहने ��ास्क

पश्चिम बंगाल में चल रहे भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाते हुए विधान सभा ने 500 रुपये के नोटों के साथ मास्क पहनकर विरोध किया. पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा ने कहा, सरकार के वादों को पूरा नहीं कर रहा बजट. एसएससी और टीईटी पास करने वाले छात्र अभी भी बेरोजगार हैं. कई विभागों में पद खाली हैं, लेकिन विरोध होने पर भी नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

पंजाब में 13 IPS अधकारियों का तबादला

पंजाब सरकार ने राज्य में तेरह आईपीएस और राज्य स्तरीय अधिकारियों के तबादले किए हैं.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

नेपाल के काठमांडू में वाहन चालकों की पुलिस के साथ झड़प, कई गाड़ियां आग के हवाले, 10 गिरफ्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडू में वाहन चालकों की पुलिस से झड़प की खबर सामने आ रही है. परिवहन कर्मियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ की. नेपाल पुलिस ने लूटपाट और आगजनी के एक मामले में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच चल रही है और और गिरफ्तारियां की जाएंगी.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

बीबीसी कार्यालय के बाहर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती

केजी मार्ग स्थित बीबीसी कार्यालय के बाहर आईटीबीपी के जवान तैनात किये गये हैं.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

तेलंगाना में बस और ट्रक के बीच टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 घायल

तेलंगाना से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने बताया, वारंगल जा रही एक राज्य बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो जाने से एक बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

तमिलनाडु में बड़ा हादसा, कोवरी नदी में डूबने से सरकारी स्कूल की चार छात्राओं की मौत

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुदुकोट्टई जिले के विरालिमलाई के राजकीय मध्य विद्यालय की चार छात्राओं की कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है हादसा भ्रमण यात्रा के दौरान हुई. पुलिस ने बताया, मयानूर में कावेरी नदी में डूबी चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

BBC इंडिया पर आयकर सर्वेक्षण को ममता बनर्जी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

BBC इंडिया पर आयकर सर्वेक्षण पर पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. BJP राजनीतिक बदले की भावना से सरकार चला रही है. यह प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है. देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा।मीडिया पहले से ही उनके द्वारा नियंत्रित है. मीडिया अपनी आवाज नहीं उठा सकता.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

मोदी सरकार ने दी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया, मंत्रिमंडल ने 4800 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के लिए केंद्र प्रायोजित योजना- वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दी.

4:05 AM. 16 Feb 23 4:05 AM. 16 Feb

मोदी कैबिनेट में बड़ा फैसला, नेशनल डेयरी योजना से पंचायतों को जोड़ा जाएगा

केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के सभी पंचायतों को नेशन डेयरी योजना से जोड़ा जाएगा.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ पंचकूला में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है. आप नेता अनुराग ढांडा ने संदीप सिंह को हरियाणा ओलिंपिक संघ से हटाने की भी मांग की है.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

BBC दफ्तर में आयकर विभाग के सर्वे पर महबूबा मुफ्ती का बयान, इससे बाहर क्या मैसेज जाता है?

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप BBC जैसी एजेंसी पर छापे करवाते हो जो विश्वसनीय न्यूज एजेंसी में से है. इससे बाहर क्या मैसेज जाता है? उन्होंने कहा, यह BBC है जिसकी आप दुनिया के किसी भी कोने में जाइए गरीब से लेकर अमीर तक सभी इसकी विश्वसनीयता की मिसाल देते हैं.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

न्यूजीलैंड में फिर से भूकंप के झटके लगे हैं. EMSC के अनुसार, न्यूजीलैंड के लोअर हट के नॉर्थवेस्ट के पास 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

सराय काले खां में नाइट शेल्टर हटाने के मामले में SC में अब 22 फरवरी को होगी सुनवाई

दिल्ली के सराय काले खां में नाइट शेल्टर हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. इस मामले में अब शीर्ष अदालत में अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

हैदराबाद के समीप बुधवार सुबह गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गये. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. उनके अनुसार ट्रेन यहां सिकंदराबाद से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जा रही थी.

8:05 PM. 15 Feb 23 8:05 PM. 15 Feb

दिल्ली में जी20 बैठक के लिए रैन बसेरों को गिराने के खिलाफ SC में जनहित याचिका दायर

दिल्ली में जी20 बैठक के लिए रैन बसेरों को गिराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने डीयूएसआईबी को सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सराय काले खां स्थित रैन बसेरा को स्थानांतरित करने को कहा है.

1:53 PM. 15 Feb 23 1:53 PM. 15 Feb

कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस में 60 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 60 ठिकानों पर छापेमारी की. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

1:53 PM. 15 Feb 23 1:53 PM. 15 Feb

तेजस एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान 2 लोगों से 4 सोने के बिस्कुट बरामद, मणिपुर से जा रहे थे दिल्ली

तेजस एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान 2 लोगों से 4 सोने के बिस्कुट मिले जिसका वजन 1 किलो है. यह दोनों मणिपुर से दिल्ली जा रहे थे. GRP गुवाहाटी के अधिकारी प्रसेनजीत दास कहा कि हमें एक अन्य ट्रेन से एक अज्ञात बैग में 4.89 किलो अफीम मिला. इसकी जांच की जा रही है कि इसे किसने भेजा.

1:53 PM. 15 Feb 23 1:53 PM. 15 Feb

BBC के ऑफिस में बीते 19 घंटे से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी

BBC के दिल्ली स्थित ऑफिस में बीते 19 घंटे से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी है. BBC के मुंबई ऑफिस में भी आईटी की रेड जारी है. बताते चलें कि आयकर विभाग की कल सुबह 11 बजे छापेमारी शुरू हुई थी.

12:30 PM. 15 Feb 23 12:30 PM. 15 Feb

दिल्ली के नांगलोई में 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के नांगलोई इलाके में मिनी बस ड्राइवर के बीच हुई झड़प के बाद 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक के चाचा ने बताया, विशाल लगभग 5 बजे जिम के लिए निकला था. इसकी किसी बात पर RTV (रैपिड ट्रांजिट व्हीकल) बस चालक से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर भागा. उन्होंने विशाल को नांगलोई मोड़ पर टक्कर मारकर गिराया और पीटा. वह अपनी बाइक छोड़ पास के थाने में भागा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की. उसने भाई साहिल को फोन कर बात बताई. साहिल जब बाइक लेने गया तब बस चालक ने घात लगाकर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

मुख्य बातें

Breaking News: कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर के बाहर भारत विरोधी नारे लिखे गए है. वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने फिजी के राष्ट्रपति के साथ विश्व हिंदी सम्मेलन में डाक टिकट जारी किया है. इधर, तुर्की में भूकंप के 212 घंटे बाद 77 वर्षीय एक व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित निकाला गया. मिशिगन यूनिवर्सिटी शूटिंग के बाद बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, हमें बंदूक हिंसा को रोकना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >