Breaking News: पीएम मोदी ने जो बाइडन से फोन पर की बात

Breaking News: पीएम नरेंद्र मोदी ने साइप्रस में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर क्रिस्टोडौलाइड्स को बधाई दी है. जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द हो गया है और वो दिल्ली लौट गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के चार्टेड प्लेन को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नहीं उतरने दिया गया.

Live Updates
3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर संतोष व्यक्त किया. मोदी, बाइडन ने एयर इंडिया और बोइंग सौदे को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे परस्पर लाभकारी सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

जो बायडेन एयर इंडिया के एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा का स्वागत किया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने एयर इंडिया के एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा का स्वागत किया है. उन्होंने इस डील को ऐतिहासिक बताया. यह खबर रॉयटर्स के हवाले से आ रही है.

3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 05 अप्रैल तक

सीबीएसई इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 05 अप्रैल तक आयोजित करेगा.

3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

बीबीसी आईटी सर्वे पर बोले अनुराग ठाकुर, आयकर विभाग समय-समय पर करता है सर्वेक्षण

बीबीसी कार्यालयों में आईटी सर्वे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आयकर विभाग समय-समय पर सर्वेक्षण करता है. जहां अनियमितताएं पाई जाती हैं और जब सर्वेक्षण पूरा हो जाता है, तो वे जानकारी देते हैं. जब आईटी का यह सर्वे पूरा हो जाएगा, हम आपको वह सारी जानकारी विस्तार से देंगे.

3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

हरियाणा के घसोला गांव की झुग्गी बस्ती में लीग आग, दमकल की 8-10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

हरियाणा के घसोला गांव की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गयी. दमकल की 8-10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन राजेश यादव ने बताया, अब तक कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है.

3:37 AM. 15 Feb 23 10:07 PM. 14 Feb

राजस्थान में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग

राजस्थान के पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखाकर ओबीसी आरक्षण को 21% से बढ़ाकर 27% करने की मांग की.

मुख्य बातें

Breaking News: पीएम नरेंद्र मोदी ने साइप्रस में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर क्रिस्टोडौलाइड्स को बधाई दी है. जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द हो गया है और वो दिल्ली लौट गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के चार्टेड प्लेन को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नहीं उतरने दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >