Breaking News: 1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Copied link
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि, 17 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने से 62 लोग घायल हो गए है.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि, 17 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पाली बदलने का खेल जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने से 62 लोग घायल हो गए है. हादसे के बाद 25 को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जबकि, गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
जेडीएस ने जारी की दूसरी सूची
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जनता दल सिक्यूलर (JDS) ने दूसरी सूची जारी की है. दूसरी सूची में 49 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
महाराष्ट्र में कोरोना के 1152 नये मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है. प्रदेश में कोरोना के 1152 नये मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हो गई है.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
सीएम केजरीवाल से होगी पूछताछ
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ करेगी. आजतक न्यूज के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ कर सकती है. जानकारी के मुताबित 16 अप्रैल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम को बुलाया है.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
राहुल गांधी खाली कर रहे सरकारी आवास
संसद सदस्यता रद्द होने के बाद सरकारी आवास खाली कर रहे हैं राहुल गांधी. गौरतलब है कि मोदी सरनेस वाले मामले में राहुल गांधी को मिली सजा के बाद उनकी संसद सदस्यता खारिज कर दी गई थी.
4:59 AM. 15 Apr 234:59 AM. 15 Apr
अमित शाह ने किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भाजपा जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
पीएम मोदी ने गुवाहाटी AIIMS का किया उद्घाटन, असम को 14,300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
पीएम मोदी ने बहुप्रतीक्षित गुवाहाटी एम्स का उद्घाटन कर दिया है. एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी और इसे 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
पिछले 48 घंटों में देशभर में मिले 21,267 कोरोना के नए मरीज, संक्रमण दर पांच फीसदी के पार
पिछले 48 घंटों में देशभर में मिले 21,267 कोरोना के नए मरीज, संक्रमण दर पांच फीसदी के पार. स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार जहां 10,158 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी वहीं आज 11, 109 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रातभर रहे अतीक और अशरफ अहमद, अभी दोनों थाने में ही हैं मौजूद
प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रातभर रहे अतीक और अशरफ अहमद, अभी दोनों थाने में ही हैं मौजूद, इस दौरान पुलिस ने दोनों से पूछताछ की.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
तेलंगाना के CM आज डॉ. बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण
तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव आज डॉ. बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
पालघर में आंबेडकर जयंती की रैली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, 5 झुलसे
पालघर में आंबेडकर जयंती की रैली में बड़ा हादसा, करंट लगने से 2 की मौत, 5 झुलसे
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस का समन, 27 अप्रैल को होना होगा पेश
गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा. अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सरकारी संपत्ति और सार्वजनिक जगहों पर अवैध रूप से चुनावी पोस्टर बनाने और लगाने का केस दर्ज है. समन के मुताबिक, उन्हें पेरनेम पुलिस के सामने पेश होना होगा.
6:41 PM. 14 Apr 236:41 PM. 14 Apr
असद अहमद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के जनाजे में शामिल नहीं होगा परिवार, मां-भाई का शव लेने से इनकार
एनकाउंटर में मारे गए शूटर गुलाम मोहम्मद का शव लेने से उनकी मां ने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे गुलाम का चेहरा भी नहीं देखेंगी. गुलाम के भाई राहिल हसन और उनका परिवार भी ना तो शव लेने जाएगा और ना ही अंतिम संस्कार में शामिल होगा.
12:26 PM. 14 Apr 2312:26 PM. 14 Apr
पीएम मोदी गुवाहाटी AIIMS समेत असम को देंगे 14,300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे.इस दौरान पीएम मोदी लगभग 14,300 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री असम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे. साथ ही’आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरुआत करेंगे.
मुख्य बातें
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी, जबकि, 17 अप्रैल से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी के पूर्व नेता और कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने से 62 लोग घायल हो गए है.
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.