Breaking News LIVE: भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन हुआ, सरकार ने मनाया जश्न
Breaking News LIVE: बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण का मतगणना आज. कोरोना काल में बंद हुई ट्रेन सर्विस को बहाल करेगा रेलवे, चलेंगी 17 सौ ट्रेनें. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और शी जिनपिंग के बीच हो सकती है वर्चुअल मीटिंग. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News LIVE: भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन हुआ, सरकार ने मनाया जश्न
Live Updates
5:15 AM. 14 Nov 2111:45 PM. 13 Nov
भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब रानी कमलापति स्टेशन
भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड महारानी रानी कमलापति कर दिया गया है. स्टेशन का नाम बदले जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने राजधानी भोपाल में जमकर जश्न मनाया. आतिशबाजी भी की.
3:05 AM. 14 Nov 219:35 PM. 13 Nov
केरल में कोरोना से 23 मौतें, 6468 नये मामले सामने आये
केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से 23 लोगों की मौत हो गयी. 6468 नये केस दर्ज किये गये हैं. राज्य में अभी 68,630 एक्टिव केस हैं.
3:05 AM. 14 Nov 219:35 PM. 13 Nov
मुंबई में बम धमाके की साजिश, सुरक्षा कड़ी की गयी
मुंबई में बम से हमले की साजिश की सूचना मिली है. बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन को टेलीफोन पर इसकी सूचना मिली. फोन करने वाले से संपर्क किया गया. स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने शनिवार को यह जानकारी दी.
3:05 AM. 14 Nov 219:35 PM. 13 Nov
महाराष्ट्र में भड़की हिंसा, इस शहर में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप
महाराष्ट्र के अमरावती शहर में भड़की हिंसा के बीच पुलिस ने तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है.
3:05 AM. 14 Nov 219:35 PM. 13 Nov
महाराष्ट्र में हुई मुठभेड़: 26 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला स्थित ग्यारापट्टी जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शनिवार को 26 नक्सली मारे गये. तीन जवान घायल हुए हैं. गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने यह जानकारी दी है.
3:05 AM. 14 Nov 219:35 PM. 13 Nov
ममता बनर्जी ने TMC सांसद महुआ मोईत्रा को गोवा का प्रभार सौंपा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसद महुआ मोईत्रा को पार्टी की गोवा इकाई का प्रभार सौंपा है. महुआ मोईत्रा कृष्णनगर लोकसभा से टीएमसी की सांसद हैं.
मुख्य बातें