Breaking News: नागपुर में CBI ने IT के 9 अफसरों को गिरफ्तार किया, परीक्षा में डमी कंडिडेट बैठाने का आरोप

संघर्ष के तुरंत बाद दोनों पक्ष इलाके से पीछे हट गए. चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Live Updates
1:47 AM. 14 Dec 22 8:17 PM. 13 Dec

9 आयकर अधिकारी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में सीबीआई ने आयकर विभाग के नौ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर आरोप है कि साल 2012-14 में उनकी ओर से कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में डमी उम्मीदवारों को शामिल किया गया था.

1:47 AM. 14 Dec 22 8:17 PM. 13 Dec

एमसीडी- 1600 करोड़ का बजट पेश

दिल्ली एमसीडी ने साल 2023-24 के लिए 1600 करोड़ का बजट पेश किया है. गौरतलब है कि दिल्ली की एमसीडी पर अब आम आदमी पार्टी की सरकार है. हाल ही में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर जीत दर्ज की है. (आजतक)

1:47 AM. 14 Dec 22 8:17 PM. 13 Dec

डकैती कांड में मास्टर माइंड समेत 5 गिरफ्तार

जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा है कि 7 दिसंबर को दिनदहाड़े डकैती के मामले में 10 हथियारबंद लोग राकेश अग्रवाल के घर गए और 10 से 15 लाख रुपये लूट लिए थे. 5 दिनों में जम्मू पुलिस की 15 टीमों ने इस पर काम किया और कल मामले के मास्टरमाइंड अमित राणा सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

10:24 PM. 13 Dec 22 4:54 PM. 13 Dec

चीन की सेना पीएलए का आरोप, तवांग में भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर किया पार

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर पार किया है.

10:24 PM. 13 Dec 22 4:54 PM. 13 Dec

इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने काबुल में होटल पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक होटल पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें तीन हमलावरों की मौत हो गई और वहां ठहरे दो लोग घायल हो गये थे. सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के अनुसार, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बीचोंबीच स्थित काबुल लॉन्गन होटल में सोमवार को दोपहर के वक्त हमला हुआ और 10 मंजिला इमारत से धुएं का गुबार उठता देखा गया था.

7:44 PM. 13 Dec 22 2:14 PM. 13 Dec

तवांग मुद्दे पर कांग्रेस चीफ बोले-बयान पढ़कर बाहर निकले राजनाथ, चर्चा के लिए नहीं हैं तैयरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंवाग के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. खड़गे ने कहा कि आज रक्षा मंत्री ने अपना बयान पढ़ा और बाहर चले गए. वे किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे.

मुख्य बातें

संघर्ष के तुरंत बाद दोनों पक्ष इलाके से पीछे हट गए. चीनी पीएलए सैनिकों की संख्या लगभग 300 थी जो भारी तैयारी के साथ आए थे, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका सामना करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार होंगे. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Piyush pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >