Breaking News: 11304 कलाकारों ने एक साथ किया बिहू डांस, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Copied link
Breaking News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 806 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हो गयी है. 2008 जयपुर सीरियल बम विस्फोट पीड़ितों के परिवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय के चार आरोपियों को बरी करने और निचली अदालत के आदेश को रद्द करने के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया. कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री और भाजपा नेता एसटी सोमशेखर गौड़ा ने आज यशवंतपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
11304 कलाकारों ने एक साथ किया बिहू डांस, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
11304 लोक नर्तकियों ने एक साथ बिहू डांस किया. जिससे एक ही स्थान पर सबसे बड़े बिहू डांस का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में यह कीर्तिमान बना. इस दौरान 2548 ढोल वादकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
कर्नाटक बीजेपी विधायक गूलीहट्टी शेखर ने विधानसभा सदस्य के रूप में दिया इस्तीफा
कर्नाटक के बीजेपी विधायक गूलीहट्टी शेखर ने विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है. विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के संबंध में जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वार्ता में सुनक ने जी20 की भारत की अध्यक्षता के लिए ब्रिटेन का पूर्ण समर्थन दोहराया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर राहुल गांधी और शरद पवार के बीच हुई बैठक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
सेल्फी विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सहित 11 को जारी किया नोटिस
सेल्फी विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों सहित 11 लोगों को इन्फ्लुएंसर सपना गिल की याचिका पर नोटिस जारी किया है. जिसमें शॉ पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग की गई है.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले, एक की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 806 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हो गयी है.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
जयपुर सीरियल बम विस्फोट पीड़ितों के परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
2008 जयपुर सीरियल बम विस्फोट पीड़ितों के परिवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय के चार आरोपियों को बरी करने और निचली अदालत के आदेश को रद्द करने के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
भाजपा नेता एसटी सोमशेखर गौड़ा ने यशवंतपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया
कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री और भाजपा नेता एसटी सोमशेखर गौड़ा ने आज यशवंतपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत
संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर में गिरफ्तारी से राहत दे दी है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, सीबीआई और बहु-राज्य सहकारी समिति को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 3 सप्ताह का समय भी दिया है.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों के लिए 4% ओबीसी आरक्षण खत्म करने की राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
बीजेपी नेता सुधाकर और मुरुगेश ने कर्नाटक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
कर्नाटक के मंत्रियों और भाजपा नेताओं डॉ के सुधाकर और डॉ. मुरुगेश आर निरानी ने आज क्रमश: चिक्काबल्लापुर और बिलागी निर्वाचन क्षेत्रों से अपना नामांकन दाखिल किया.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
‘मोदी उपनाम’ मामले में राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट में 20 अप्रैल को अगली सुनवाई
राहुल गांधी के खिलाफ 20 अप्रैल को ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में सूरत कोर्ट में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी
गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को पुलिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के लिए लायी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को FBI की मदद से मैक्सिको में हिरासत में लिया था. वह दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहा था.
4:17 AM. 14 Apr 234:17 AM. 14 Apr
छत्तीसगढ़ के बस्तर में बोलीं प्रियंका- राज्य में अच्छा काम कर रही कांग्रेस सरकार
बस्तर में आदिवासी समुदायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के शुभारंभ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आज पूरे छत्तीसगढ़ में जो नारा गूंज रहा है, वह खोखला नारा नहीं है. राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर है. यहां अधिकतम वन अधिकार प्रदान किए गए हैं. 60 से ज्यादा उत्पादों पर आपको सबसे ज्यादा MSP दी जा रही है. छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य मॉडल विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है.
8:47 PM. 13 Apr 238:47 PM. 13 Apr
दिल्ली में 14 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालय में रहेगी छुट्टी, LG ने की घोषणा
दिल्ली एलजी ने 14 अप्रैल को डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के तहत सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है.
7:36 PM. 13 Apr 237:36 PM. 13 Apr
अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी STF ने किया एनकाउंटर, झांसी में असद और शूटर गुलाम ढेर
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद का UP एसटीएफ ने किया एनकाउंटर. असद पर 5 लाख रूपये की ईनाम की घोषणा की गयी थी. झांसी में पुलिस ने असद को ढेर किया. असद के साथ एक और शूटर गुलाम मोहम्मद भी ढेर.
7:36 PM. 13 Apr 237:36 PM. 13 Apr
SC ने बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर फरवरी में हुए हमले की CBI जांच कराने का निर्देश को खारिज किया
SC ने बंगाल में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर फरवरी में हुए हमले की CBI जांच कराने का निर्देश को खारिज किया. उच्चतम न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा पेश की गई ताजा सामग्री पर गौर करने और यह तय करने को कहा कि क्या सीबीआई जांच की जरूरत है.
7:36 PM. 13 Apr 237:36 PM. 13 Apr
पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- भारत की नई नीति और रणनीति ने अवसरों के द्वार खोले
पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- भारत की नई नीति और रणनीति ने अवसरों के द्वार खोले, पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड के बाद मंदी से जूझ रही है. ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है. बावजूद इसके दुनिया भारत को एक ब्राइट स्पॉट के रूप में देख रही है.
5:08 PM. 13 Apr 235:08 PM. 13 Apr
बीबीसी के खिलाफ ED ने मामला दर्ज किया
प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी फंडिंग में अनियमितता के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत बीबीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी ईडी की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
5:07 PM. 13 Apr 235:07 PM. 13 Apr
सूरत सेशंस कोर्ट में राहुल गांधी की सजा रोकने की अर्जी पर सुनवाई शुरू
सूरत सेशंस कोर्ट में राहुल गांधी की सजा रोकने की अर्जी पर सुनवाई शुरू, ‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सूरत की सत्र अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी. राहुल को मानहानि का दोषी ठहराने के बाद 23 मार्च को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी.
5:07 PM. 13 Apr 235:07 PM. 13 Apr
पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर हुई गोलीबारी में घायल हुए एक और सैनिक की मौत
पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर हुई गोलीबारी में घायल हुए एक और सैनिक की मौत हो गई है.
5:07 PM. 13 Apr 235:07 PM. 13 Apr
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 44,998
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामले 44,998 हैं.
1:59 PM. 13 Apr 231:59 PM. 13 Apr
पंजाब: BSF जवानों ने पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन पर की फायरिंग, करीब 4.5 किलो हेरोइन बरामद
12-13 अप्रैल की रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की. तलाशी के दौरान, फाजिल्का जिले के महरखेवा मानसा गांव के पास एक खेत से 4.560 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई.
1:59 PM. 13 Apr 231:59 PM. 13 Apr
रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और कई अंचल अधिकारियों के घर ED की छापेमारी
आइएएस अधिकारी छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों के यहां छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आइएएस अधिकारी छवि रंजन सहित कुछ अंचल अधिकारियों और ज़मीन दलालो के ठिकानों पर छापा मारा है.
12:30 PM. 13 Apr 2312:30 PM. 13 Apr
राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट में सुनवाई आज, सजा को दी है चुनौती
‘मोदी उपनाम’ मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सूरत की सत्र अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी. राहुल को मानहानि का दोषी ठहराने के बाद 23 मार्च को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. राहुल को 24 मार्च को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था. उन्होंने तीन अप्रैल को सत्र अदालत में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर की थी.
12:30 PM. 13 Apr 2312:30 PM. 13 Apr
पीएम मोदी देंगे 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे
मुख्य बातें
Breaking News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 806 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हो गयी है. 2008 जयपुर सीरियल बम विस्फोट पीड़ितों के परिवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय के चार आरोपियों को बरी करने और निचली अदालत के आदेश को रद्द करने के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया. कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री और भाजपा नेता एसटी सोमशेखर गौड़ा ने आज यशवंतपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.