Breaking News: पूर्वी लद्दाख में गश्त चौकी-15 से भारतीय और चीनी सैनिक पीछे हटे

Breaking News Today : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी मिल गयी है. सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. जानें बिहार- झारखंड समेत अन्य राज्यों की बड़ी खबरें.

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

पूर्वी लद्दाख में गश्त चौकी-15 से भारतीय और चीनी सैनिक पीछे हटे

भारत और चीन की सेनाओं ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 के गतिरोध वाले स्थान से सैनिकों को पीछे हटाने की पांच दिवसीय प्रक्रिया के तहत अग्रिम मोर्चे के अपने सैनिकों को पीछे के स्थानों पर भेज दिया. इसके साथ ही, वहां के अस्थायी बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष योजना के अनुसार पीछे हट गए हैं, जिसमें पूरी प्रक्रिया का संयुक्त रूप से सत्यापन करना भी शामिल है. एक सूत्र ने कहा कि पीछे हटने और सत्यापन प्रक्रिया के बारे में स्थानीय कमांडर से पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. दोनों पक्ष गश्त चौकी-15 (पीपी-15) से पीछे हट गए हैं, लेकिन डेमचोक और देपसांग क्षेत्रों में गतिरोध को हल करने में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है. भारत और चीन की सेनाओं ने आठ सितंबर को घोषणा की थी कि उन्होंने क्षेत्र में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को हटाने के लिए रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीपी-15 से सैनिकों को हटाना शुरू कर दिया है.

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आरएसएस पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस पर हमला करते हुए पूछा कि उनका (आरएसएस) हिंदुत्व कहां से आता है? वे किस संप्रदाय का पालन करते हैं? वे किस भगवान या देवी को मानते हैं?

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर सात फीसदी पर

खाने का सामान महंगा होने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गई. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. एक महीने पहले जुलाई में यह 6.71 प्रतिशत थी. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार आठवें महीने रिजर्व के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा से ऊंची बनी हुई है. सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच रखने की जिम्मेदारी दी हुई है. आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त में 7.62 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी. वहीं पिछले साल अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत थी.

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

टी-20 वर्ल्ड कप के ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा

टी-20 वर्ल्ड कप के ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई. इसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी की गई है.

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

15-16 सितंबर को समरकंद का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राज्य प्रमुखों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए 15-16 सितंबर को समरकंद का दौरा करेंगे.

4:52 AM. 13 Sept 22 4:52 AM. 13 Sept

शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के हेफ शिरमल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. इस दौरान सुरक्षा बल के एक जवान के घायल होने की खबर है. उन्होंने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी मिल गयी है. वाराणसी कोर्ट ने से फैसला दिया है. जिला जज का बड़ा फैसला आने के बाद हिंदुओं में उत्साह देखा जा रहा है. पूरे यूपी में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किये गये हैं.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

आप ने कहा- गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, हमारे पास सबूत है

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि उसके पास अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय पर पुलिस द्वारा ‘‘गैरकानूनी” रूप से छापा मारे जाने का सबूत है और अगर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इन छापों के बारे में सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं तो वह सबूत दिखा देगी.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

जज पहुंचे कोर्ट रूम, कुछ ही देर में फैसला

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई के लिए कोर्ट रूम जज पहुंचे हैं. कुछ ही देर में फैसला आने की उम्मीद है.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

कोयला घोटाला मामले में पूछताछ

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका बनर्जी कथित कोयला घोटाला मामले के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

सीएम सावंत ने कहा- गृह मंत्रालय से सोनाली फोगाट की मौत का मामला सीबीआई को सौंपने का आग्रह करेंगे

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध करेगी. हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट (43) की पिछले महीने गोवा में मौत हो गयी थी और ऐसी आशंका है कि उनकी हत्या की गयी.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

ईडी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को नया समन जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है. दरअसल, उसने गंभीर को ‘‘भूलवश” सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था. गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने सोमवार ‘‘देर रात साढ़े 12 बजे” यहां एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का नोटिस सौंपा था.

8:04 PM. 12 Sept 22 8:04 PM. 12 Sept

देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम होकर 47,176 हुई

भारत में कोविड-19 के 5,221 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,45,00,580 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 47,176 रह गयी.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के घर पर NIA की छापेमारी

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के धुतरावाला में स्थित घर पर NIA की छापेमारी जारी है. आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में एनआइए का छापेमारी जारी है.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

NIA की देश में कई जगहों पर रेड, गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी

न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध गिरोहों की तलाश में छापेमारी कर रही है. दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में विभिन्न स्थानों पर तलाशी जारी है.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना, बस ने ट्रेलर को मारी टक्कर,सात की मौत

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी है. एसपी कोरबा संतोष सिंह ने बताया कि कोरबा जिले के मडई घाट के पास एक बस ने खड़े ट्रेलर वाहन को टक्कर मार दी जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी. तीन अन्‍य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. घटना सुबह करीब 4 बजे की है.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

पापुआ न्यू गिनी में जोरदार भूकंप

पापुआ न्यू गिनी में रविवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किये गये. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी है.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

बंगाल के आंतरिक जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और दक्षिण बंगाल के आंतरिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं.

3:06 PM. 12 Sept 22 3:06 PM. 12 Sept

मूसेवाला हत्याकांड में संदीप केकड़ा का भाई और रेकी में शामिल बिट्टू गिरफ्तार

मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने संदीप केकड़ा के भाई और रेकी में शामिल बिट्टू को गिरफ्तार किया है.

1:01 PM. 12 Sept 22 1:01 PM. 12 Sept

एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. उन्होंने औपचारिक रूप से इस संबंध में आये न्योते को स्वीकार कर लिया है. व्हाइट हाउस ने रविवार को बताया कि 19 सितंबर को लंदन में महारानी का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें बाइडन प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ शामिल होंगे.

1:01 PM. 12 Sept 22 1:01 PM. 12 Sept

अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

गुजरात चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी सक्रिय हो चुकी है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे.

1:01 PM. 12 Sept 22 1:01 PM. 12 Sept

200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

CAA को चुनौती देने वाली 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सोमवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है जिसपर नजर बनी हुई है.

1:01 PM. 12 Sept 22 1:01 PM. 12 Sept

वाराणसी का श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी केस

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस में वाराणसी के जिला अदालत में मई से शुरू हुए मामले में 12 सितंबर को फैसला आने वाला है. आज यानि सोमवार को आने वाले इस फैसले का इंतजार सभी को है.

मुख्य बातें

Breaking News Today : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी मिल गयी है. सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. जानें बिहार- झारखंड समेत अन्य राज्यों की बड़ी खबरें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >