Breaking News: बंगाल में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मेरा घर राहुल गांधी जी का घर’ अभियान

Breaking News LIVE Today: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1115 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 560 लोग ठीक हुए. राज्य में कोरोना के कुल 5421 सक्रिय मामले हैं. भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. बैठक के बाद उन्होंने कहा, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपना विचार व्यक्त किया कि मैं चुनाव लड़ूंगा.

Live Updates
4:10 AM. 13 Apr 23 10:40 PM. 12 Apr

बंगाल में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मेरा घर राहुल गांधी जी का घर’ अभियान

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने कोलकाता में मेरा घर राहुल गांधी जी का घर अभियान शुरू किया. कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, वे राहुल गांधी को खास भवन से बेदखल कर सकते हैं, लेकिन हर घर में उनकी मौजूदगी बरकरार है. पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगता है कि यह लोकसभा सचिवालय का एक गलत निर्णय है. हम इस आंदोलन के साथ पूरे राज्य में फैलायेंगे.

1:50 AM. 13 Apr 23 8:20 PM. 12 Apr

केशव महिंद्रा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

उद्योगपति केशव महिंद्रा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि व्यापार की दुनिया में उनके योगदान और उनके परोपकारी प्रयासों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना.

1:25 AM. 13 Apr 23 7:55 PM. 12 Apr

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

1:25 AM. 13 Apr 23 7:55 PM. 12 Apr

महाराष्ट्र में कोरोना के 1115 नये मामले, 9 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1115 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 560 लोग ठीक हुए. राज्य में कोरोना के कुल 5421 सक्रिय मामले हैं.

1:25 AM. 13 Apr 23 7:55 PM. 12 Apr

अमित शाह बीरभूम में 14 अप्रैल को बीजेपी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीरभूम (पश्चिम बंगाल) में भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और 14 अप्रैल को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

1:25 AM. 13 Apr 23 7:55 PM. 12 Apr

जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंवादियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू और कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा अभियान को अंजाम देने में जुटे हैं.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1115 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 560 लोग ठीक हुए. राज्य में कोरोना के कुल 5421 सक्रिय मामले हैं. भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. बैठक के बाद उन्होंने कहा, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपना विचार व्यक्त किया कि मैं चुनाव लड़ूंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >