मुख्य बातें
दिल्ली मेट्रो ने आज अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला ग्राउंड में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए अपनी आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया.

Breaking News : एफआई ने इमरान खान और पार्टी नेताओं के खिलाफ दर्ज किया केस
संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने प्रतिबंधित फंडिंग मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान, पार्टी की वित्तीय टीम और एक निजी बैंक के प्रबंधक सहित नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटा दिया है. आईएमएफ ने वर्ष 2022 के लिए भारत के वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 6.8 फीसदी और 2023 के लिए वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है.
इन्फोसिस के अध्यक्ष आर रविकुमार एस ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वे कंपनी के साथ दो दशकों से जुड़े थे. यह जानकारी कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना से प्राप्त हुई है.
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री आज शाम ‘श्री महाकाल लोक’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए उज्जैन पहुंच गए हैं. यहां पर वे महाकालेश्वर मंदिर में पूजा कर रहे हैं. महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने संबंधित डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए वाराणसी, हरिद्वार के साथ ही दिल्ली और अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिरों की यात्रा की थी.
भारत के चुनाव आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को ‘दो तलवारें और ढाल का प्रतीक’ आवंटित किया. उन्हें कल ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ नाम दिया गया था.