Breaking News LIVE : राहुल गांधी ने गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

Breaking News LIVE : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मुठभेड़ में दो आतंतकवादी ढेर, हास्य अभिनेता बॉब सागेट का निधन, मथुरा में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त और दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने टोका तो व्यक्ति ने चलाई गोली. देश-दुनिया के ताजा समाचार को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:40 AM. 11 Jan 22 10:10 PM. 10 Jan

राहुल गांधी ने गोवा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीती रात स्वदेश पहुंचे और आज उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की है.

3:40 AM. 11 Jan 22 10:10 PM. 10 Jan

नीतीश कुमार कोरोना पाॅजिटिव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. इस संबंध में सीएमओ बिहार की ओर से ट्‌वीट कर जानकारी दी गयी है.

3:40 AM. 11 Jan 22 10:10 PM. 10 Jan

अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को अंतरिम जमानत

अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स केस में जमानत दे दी गयी है.

3:40 AM. 11 Jan 22 10:10 PM. 10 Jan

बुलीबाई ऐप के आरोपी 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड में

बुलीबाई ऐप के आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत को 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है.

3:40 AM. 11 Jan 22 10:10 PM. 10 Jan

मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े विमान के सामने लगी आग

मुंबई एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक खड़े विमान के सामने पुशबैक टग में आग लग गयी, लेकिन आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.

8:02 PM. 10 Jan 22 2:32 PM. 10 Jan

गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, दूसरे दल में जाने की कही बात

गोवा के भाजपा नेता माइकल लोबो ने कहा कि मैंने गोवा के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उम्मीद है कि कलंगुट निर्वाचन क्षेत्र के लोग मेरे फैसले का सम्मान करेंगे. मैं भी विधायक पद से इस्तीफा दूंगा, देखेंगे आगे क्या कदम उठाना है. मैं अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रहा हूं. जिस तरह से हमें देखा जाता है, उससे मैं परेशान था और पार्टी कार्यकर्ता नाखुश.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के मुठभेड़ में दो आतंतकवादी ढेर, हास्य अभिनेता बॉब सागेट का निधन, मथुरा में एक करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त और दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने टोका तो व्यक्ति ने चलाई गोली. देश-दुनिया के ताजा समाचार को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >