Breaking News: पुरानी पेंशन योजना पर बोले मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कहा- वित्तीय दिवालियापन का नुस्खा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं गैंगस्टरों और बलात्कारियों के बाल काट देता और बाजार में उनकी सामूहिक परेड करवाता ताकि जनता देख सके कि बलात्कारी कौन है. इसे देखकर रेपिस्ट भूल जाएंगे कि रेप कैसे किया जाता है.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

वित्तीय दिवालियापन के लिए एक नुस्खा

देश के कुछ राज्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन योजना के लिए जोर दिए जाने को लेकर योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि यह कदम बेतुका है और वित्तीय दिवालियापन के लिए एक नुस्खा है.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

बीजेपी का हल्ला बोल

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय और किसानों ने नगरपालिका मास्टर प्लान और टीआरएस सरकार के खिलाफ कामारेड्डी में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, कामारेड्डी एसपी बी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा है कि यहां होने वाले अवैध कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बांदी संजय को गिरफ्तार किया गया था, हम उन्हें जिले से बाहर भेजेंगे.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

खिलौनों की दुकानों पर छापेमारी

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख हवाई अड्डों और मॉल में खिलौनों की दुकानों पर छापेमारी की है. घटिया खिलौनों की जांच के लिए इस महीने छापेमारी जारी रहेगी.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

सातवें आरोपी को तीन दिन की पुलिस कस्टडी

दिल्ली के कंझावला मौत मामले में सातवें आरोपी को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. सातवें आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

2022-23 में जीडीपी 7 फीसदी रहने का अनुमान

2022-23 में स्थिर कीमतों पर वास्तविक जीडीपी 157.60 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि 2021-22 के लिए अनंतिम अनुमान 147.36 लाख करोड़ रुपये था. यानी 2022-23 में वास्तविक जीडीपी में वृद्धि 7 फीसदी अनुमानित है. जबकि 2021-22 में यह 8.7 फीसदी था.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

टीएमसी ने जारी की पलही सूची

मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं, चुनाव को लेकर बीजेपी ने बी कमर कसी हुई है. कई वरिष्ठ बीजेपी नेता लगातार मेघायर का दौरा कर रहे है.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

सोनिया की हालत में सुधार

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत अभी स्थिर है. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में वो एक वायरल श्वसन संक्रमण के लिए भर्ती है. शुक्रवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए कहा कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.

3:41 AM. 7 Jan 23 3:41 AM. 7 Jan

हथियारों और गोला-बारूद के साथ 3 गिरफ़्तार

असम में पुलिस और CRPF के संयुक्त अभियान में 3 लोगों को हथियारों और गोला-बारूद के साथ गिरफ़्तार किया गया है. इनकी पहचान फजल अली, बबली हुसैन और अनुवर हुसैन के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 1 पिस्टल, 8 राउंड कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं.

6:54 PM. 6 Jan 23 6:54 PM. 6 Jan

SC ने समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के संबंध में लंबित सभी याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित किया

उच्चतम न्यायालय ने समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने के संबंध में विभिन्न उच्च न्यायालयों के समक्ष लंबित सभी याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित किया.

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से पहले हंगामा, आपस में भिड़े आप-बीजेपी के पार्षद

दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव से पहले हंगामा शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनोनीत सदस्यों की शपथ को लेकर पीठासीन अधिकारी के फैसला पर हंगामा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आपस में भीड़ गए.

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

भारत सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की एक पलटन तैनात करेगा

संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने ट्वीट किया, “भारत अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन में हमारी बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की पूरी महिला टुकड़ी तैनात कर रहा है. यह हाल के वर्षों में महिला शांति सैनिकों की अकेली सबसे बड़ी तैनाती है. टीम को शुभकामनाएं.”

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

दिल्ली के मंडोली जेल में मोबाइल फोन बरामद, पांच अधिकारी निलंबित

दिल्ली स्थित मंडोली जेल में कई मोबाइल फोन बरामद होने के बाद दिल्ली कारागार विभाग ने दो उपाधीक्षकों, एक सहायक अधीक्षक, एक प्रमुख वार्डर और एक अन्य वार्डर को निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. जेल अधिकारियों के अनुसार, मंडोली जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा तथा धर्मेंद्र मौर्य, सहायक अधीक्षक सन्नी चंद्रा, प्रमुख वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया.

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा के सनौली पानीपत रोड से शुरू

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा के सनौली पानीपत रोड से शुरू हुई.

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

भारतीय तट रक्षक अमृत महोत्सव पर सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य का आयोजन

भारतीय तट रक्षक अमृत महोत्सव और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (पराक्रम दिवस) की 125वीं जयंती मनाने के लिए 23 और 24 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सैन्य टैटू और आदिवासी नृत्य का आयोजन कर रहे हैं. यह जानकारी भारतीय तट रक्षक की ओर से दी गयी है.

5:59 PM. 6 Jan 23 5:59 PM. 6 Jan

कंझावला मौत मामले में छठे आरोपी आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने किया  गिरफ्तार

कंझावला मौत मामले में छठे आरोपी आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिस कार के नीचे मृतक महिला को घसीटा गया था वह कार आशुतोष की ही थी.

1:19 PM. 6 Jan 23 1:19 PM. 6 Jan

‘बलात्कारियों के बाल काटकर बाजार में उनकी सामूहिक परेड करवाता’, उदयपुर में बोले गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं गैंगस्टरों और बलात्कारियों के बाल काट देता और बाजार में उनकी सामूहिक परेड करवाता ताकि जनता देख सके कि बलात्कारी कौन है. इसे देखकर रेपिस्ट भूल जाएंगे कि रेप कैसे किया जाता है.

मुख्य बातें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं गैंगस्टरों और बलात्कारियों के बाल काट देता और बाजार में उनकी सामूहिक परेड करवाता ताकि जनता देख सके कि बलात्कारी कौन है. इसे देखकर रेपिस्ट भूल जाएंगे कि रेप कैसे किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >