आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री अय्याना पतरुडु और उनका बेटा गिरफ्तार
आंध्रप्रदेश की सीआईडी पुलिस ने गुरुवार को पूर्व मंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता सी अय्याना पतरुडु एवं उनके बेटे राजेश को सिंचाई भूमि के संबंध में अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करने को लेकर गिरफ्तार किया. सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, विभिन्न धाराओँ के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि जो धाराएं लगायी गयी हैं, उनमें कुछ ऐसी हैं, जिनके तहत 10 साल तक की कैद का प्रावधान है. उनके अनुसार, अय्याना पतरुडु और उनके बेटे को तड़के अनाकपल्ली जिले के नासिपटनम में उनके घर से गिरफ्तार किया गया. उनके मुताबिक गिरफ्तारी के समय तनाव उत्पन्न हो गया क्योंकि पतरुडु के परिजनों ने पुलिस के साथ नोकझोंक की.