मुख्य बातें
भारत द्वारा औपचारिक रूप से G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला और लाल किला को G-20 के लोगो से रोशन किया गया. मुंबई में आज खसरे के 23 नए मामले सामने आए. अब तक इस बीमारी से कुल 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

Breaking News : एम्स दिल्ली साइबर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजा सर्वरों की तस्वीर
एम्स दिल्ली साइबर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए सर्वरों की तस्वीरों को फोरेंसिक लैब भेज दिया है. एम्स प्रशासन और अन्य एजेंसियां सेवा बहाल करने और फिर से शुरू करने की प्रक्रिया में हैं.
ईडी ने पीएमएलए के तहत आर अरविंद, एस गोपालकृष्णन, एस भरतराज, ब्लूमैक्स कैपिटल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के 3 निदेशकों और तूतीकोरिन के उनके सहयोगी जे अमरनाथ को गिरफ्तार किया और उन्हें पीएमएलए स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया, इन सभी व्यक्तियों के लिए 12 दिनों की ईडी हिरासत दी गई है1
छत्तीसगढ़ में खदान धंसने की खबर है. बताया जा रहा है कि खदान धंसने से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण फंसे है. मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दी है.इंडिया टुडे के अनुसार यह घटना जगलदपुर से 11 किमी दूर मालगांव की बताई जा रही है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए.
श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला का पोस्ट नार्को टेस्ट पूरा हो चुका है. एफएसएल की टीम ने आज भी करीब दो घंटे तक आरोपी से पूछताछ की है.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिये होने वाले मतदान के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी. एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “चार दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी. बयान में कहा गया है, “सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30-30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी. सुबह छह बजे के बाद रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलेंगी.