Breaking News: ईडी ने ओडिशा के पूर्व आईएफएस अफसर अभयकांत पाठक की संपत्ति कुर्क की

Breaking News Today : भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराये में कटौती करने के फैसले को मंजूरी देने का काम किया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर एक हजार से ज्‍यादा दर्ज किये गये हैं. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
7:31 PM. 29 Apr 22 7:31 PM. 29 Apr

काबुल की मस्जिद में विस्फोट में करीब 20 लोगों के मारे जाने की आशंका, कई घायल

अफगानिस्तान के टोलोन्यूज ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, काबुल के पीडी6 में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 20 लोग मारे गए या घायल हो गए हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकुर ने कहा कि विस्फोट एक मस्जिद में हुआ. काबुल के सेराही अलाउद्दीन इलाके में आज हुआ धमाका.

7:31 PM. 29 Apr 22 7:31 PM. 29 Apr

ईडी ने ओडिशा के पूर्व आईएफएस अफसर अभयकांत पाठक की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने ओडिशा सरकार में पूर्व आईएफएस अधिकारी और तत्कालीन अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अभय कांत पाठक के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29.83 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

जनता को बड़ी राहत, रेलवे ने 50% तक घटाया AC लोकल ट्रेन का किराया

महंगाई के बीच जनता को रेलवे ने बड़ी राहत दी है. भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराये में कटौती करने के फैसले को मंजूरी देने का काम किया है. अब AC लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री आधे किराये में यात्रा करने में सक्षम हैं.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

पंजाब के पटियाला में दो गुटों के बीच झड़प

पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर आ रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार यहां काली माता मंदिर के पास दो गुटों में झड़प हो गयी. यहां तलवारें भी लहराई गई. झड़प के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्‍या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में पाटीदार कारोबारी सम्मेलन का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने के अवसर पर कहा कि सरकार ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास कर रही है जिससे किसी भी सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति को उद्यमी बनने में मदद मिल सके.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

पीएम मोदी ने जीपीबीएस का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरदारधाम द्वारा आयोजित ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (जीपीबीएस) का उद्घाटन किया.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर अब कल सुनवाई

नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर अब शनिवार को सुनवाई होगी. आपको बता दें कि राणा दंपती अभी फिलहाल जेल में बंद हैं.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

अल-अक्सा मस्जिद में भिड़ंत

इजरायल के यरूशलेम की अल-अक्सा मस्जिद में भिड़ंत की खबर है. इस झड़प में 12 लोग जख्मी हो गये हैं. आपको बता दें कि यहां ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

गुजरात के दौरे पर जे.पी.नड्डा

गुजरात में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे. जे.पी.नड्डा ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

कोरोना संक्रमण से और 60 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,337 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,76 हो गई है. वहीं, 60 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,753 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

गोरखनाथ मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में आए हुए जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

दिल्ली के पॉश इलाके CR पार्क में एनकाउंटर

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके CR पार्क में एनकाउंटर की खबर है. एनकाउंटर में एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

पुणे में सीएनजी की कीमत में 2.20 रुपये की वृद्धि

पुणे शहर में सीएनजी की कीमत में 2.20 रुपये की वृद्धि हुई है. आज से इसकी कीमत 77.20 रुपये प्रति किलो होगी. इस बात की जानकारी ऑल इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अली दारूवाला ने दी है.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

टेनी ने समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर बल दिया

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी ने देश में समान नागरिक संहिता लाने की जोरदार वकालत की और इसके विरोध को कुछ राजनीतिक दलों के निहित स्वार्थों और तुष्टीकरण की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बिहार के शेखपुरा में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता ही देश को मजबूत बनाएगी.

2:29 PM. 29 Apr 22 2:29 PM. 29 Apr

रूस ने कीव समेत यूक्रेन के अन्य हिस्सों पर बमबारी की

रूस ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के दौरे के बीच कीव समेत यूक्रेन के एक बड़े हिस्से पर बमबारी की. बचाव कर्मियों ने कहा कि कीव पर हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए. उन्होंने कहा कि दो इमारतें ध्वस्त होने के बाद कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हैं.

7:45 AM. 29 Apr 22 7:45 AM. 29 Apr

दिल्ली में कोरोना के 1,490 नये मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और 1,490 मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण की दर 4.62 प्रतिशत दर्ज की गई.

7:45 AM. 29 Apr 22 7:45 AM. 29 Apr

राज ठाकरे को सभा करने अनुमति

राज ठाकरे को औरंगाबाद में 1 मई को सभा करने अनुमति दे दी गई है लेकिन उन्हें 16 शर्तें माननी होंगी. आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र की राजनीति में राज ठाकरे इनदिनों काफी सक्रिय हो चुके हैं.

7:45 AM. 29 Apr 22 7:45 AM. 29 Apr

वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन (जीपीबीएस) का आज उद्घाटन करने वाले हैं. वे दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Today : भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुंबई में AC लोकल ट्रेन के किराये में कटौती करने के फैसले को मंजूरी देने का काम किया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर एक हजार से ज्‍यादा दर्ज किये गये हैं. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >