Breaking News: कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Breaking News Today : पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल स्थित डिब्रूगढ़ कैंसर सेंटर राष्ट्र को समर्पित किया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गये हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:30 PM. 28 Apr 22 4:30 PM. 28 Apr

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके बाद फिलहाल डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष का पद संभालेंगे.

4:30 PM. 28 Apr 22 4:30 PM. 28 Apr

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने जहांगीपुरी हिंसा मामले के एक अन्य आरोपी आरिफ को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

4:30 PM. 28 Apr 22 4:30 PM. 28 Apr

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल एरिया में आग लगने के मामले एमसीडी पर 50 लाख का जुर्माना

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेरी लैंडफिल एरिया में आग लगने के मामले में उत्तर दिल्ली नगर निगम पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

4:30 PM. 28 Apr 22 4:30 PM. 28 Apr

भाजपा ने दिल्ली के 40 गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा

भाजपा ने दिल्ली के 40 गांवों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

महाराष्ट्र में कार से 89 तलवारें बरामद, चार गिरफ्तार

पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले में एक कार से 89 तलवारें और एक खंजर जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

कश्मीर में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया गया

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मठभेड़ों में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया है जिनमें 15 विदेशी दहशतगर्द थे. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए 62 आतंकवादियों में से 39 लश्कर-ए-तैयबा से थे और 15 जैश-ए-मोहम्मद के थे. उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इसके अलावा हिज़्बुल मुजाहीन के छह व अल बद्र के दो दहशतगर्दों को भी ढेर किया गया है. घाटी के पुलिस प्रमुख ने कहा कि 62 में से 47 आतंकवादी स्थानीय जबकि 15 विदेशी थे.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोगों में बीमारी गंभीर नहीं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गये हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर कम है. उन्होंने अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर के पीछे वैक्‍सीनेशन और स्वाभाविक रूप से हासिल रोग प्रतिरोधक क्षमता को जिम्मेदार बताया.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

किरीट सोमैया और उनके बेटे की अंतरिम अग्रिम जमानत 14 जून तक बढ़ी

INS विक्रांत धोखाधड़ी मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया की अंतरिम अग्रिम जमानत राहत 14 जून तक के लिए बढ़ा दी है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

भाजपा फिर से यहां सत्ता में आई इसके लिए समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में हमें सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और भाजपा ने मिलकर इस चुनाव को पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम रंग दिया है, जिसके कारण भाजपा फिर से यहां सत्ता में आई है और इसके लिए समाजवादी पार्टी ही जिम्मेदार है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले के दीफू पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘शांति, एकता और विकास रैली’ में शामिल होने के लिए असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले के दीफू पहुंचे हैं. यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जबजब आपके बीच आने का मौका मिला है. आपको प्‍यार और अपनापन मिला है. ऐसा लगता है कि मुझे भगवान का आशीर्वाद मिल रहा है. वो भी उमंग और उत्साह के के साथ आप आये. मुझे खुशी हो रही है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

आरोही राणा कर रहीं हैं प्रार्थना

नवनीत राणा और रवि राणा की बेटी आरोही राणा ने कहा कि मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार से स्वतंत्र लोकसभा सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की 8 वर्षीय बेटी आरोही राणा ने अमरावती में अपने माता-पिता की जेल से जल्द ही रिहाई के लिए अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

वायु सेना को कम समय में तीव्र एवं छोटी अवधि के अभियानों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता

वायु सेना प्रमुख ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र एवं छोटी अवधि के अभियानों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

पिछले 24 घंटे में 3,303 नये कोरोना के केस

देश में पिछले 24 घंटे में 3,303 नये कोरोना के केस सामने आये हैं. अब भारत में कोविड के एक्‍टिव केस 16980 हो गये हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.

2:22 PM. 28 Apr 22 2:22 PM. 28 Apr

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में जफर और बाबुद्दीन के रूप में पहचाने गए दो और आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया.

8:00 AM. 28 Apr 22 8:00 AM. 28 Apr

दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक

मध्‍य प्रदेश को लेकर आज दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है. शिवराज चौहान-विजयवर्गीय समेत कई नेता इस बैठक में शामिल होंगे.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

पीएम मोदी सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में सात कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन आज करेंगे. सात और अस्पतालों की नींव भी वे रखेंगे. असम सरकार ने राज्य में प्रधानमंत्री दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

जयशंकर बांग्लादेश और भूटान जाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बांग्लादेश और भूटान जाएंगे. वे बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया है. ये प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल थे. आपको बता दें कि पिछले दिनों मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने घाटी के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया था. आतंक के विरुद्ध सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

UN चीफ और राष्‍ट्रपति जेलेंस्की की होगी मुलाकात

ब्रिटेन ने अपील की है कि रूसी हमले की आलोचना करने वाले देश यूक्रेन को हथियार दें. इधर यूक्रेन की राजधानी कीव UN चीफ पहुंच चुके हैं. यहां वे राष्‍ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

रिजवी की जमानत पर सुनवाई आज

वसीम रिजवी की जमानत याचिका पर गुरुवार को यानी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

दिल्ली और कोलकाता के बीच आज मुकाबला

IPL के 41 मैच में दिल्ली और कोलकाता के बीच शाम 7.30 बजे से मुकाबला होना है. बुधवार के मैच में तेज गेंदबाज उमरान मलिक के दिये पांच झटकों से विचलित हुए बिना राशिद खान ने आखिरी ओवर में तीन जबर्दस्त छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर पांच विकेट से चमत्कारिक जीत दिलाई.

7:58 AM. 28 Apr 22 7:58 AM. 28 Apr

कोरोना वायरस संक्रमण के 1,367 नये मामले

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,367 नये मामले सामने आए. वहीं इसके संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई. इस अवधि में संक्रमण दर 4.50 प्रतिशत दर्ज की गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में लगातार छठे दिन संक्रमण के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये.

मुख्य बातें

Breaking News Today : पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल स्थित डिब्रूगढ़ कैंसर सेंटर राष्ट्र को समर्पित किया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गये हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >