Breaking News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामाघेरा में जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया, ऑपरेशन जारी

Breaking News Today : दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना संक्रमण के नये मामले एक हजार से ज्यादा आए. पीएम मोदी आज कोविड को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. उत्तराखंड के रुड़की में धर्म संसद का आयोजन. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

जम्मू-कश्मीर के पुलवामाघेरा में जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामाघेरा के मित्रिगम क्षेत्र में जारी ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से बम की धमकी वाला मिला पत्र, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब में कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन से बम की धमकी वाला पत्र मिला है. पुलिस ने कहा कि जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

हरियाणा में कोविड की चौथी लहर से बचाव की तैयारी पूरी, 4 जिलों में मास्क अनिवार्य: अनिल विज

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अगर चौथी लहर आती है तो हमने पूरी तैयारी कर रखी है. कोरोना रोकथाम के लिए हमने 4 जिलों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है, क्योंकि अभी दिल्ली से लगे इलाकों में ही कोरोना फैल रहा है. जैसे-जैसे स्थिति बदलेगी हम फैसलें लेंगे.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई, क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल का शासन: शरद पवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की गई क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल का शासन है. कानून व्यवस्था बनाए रखना केंद्र की जिम्मेदारी है. अगर महाराष्ट्र में ऐसा प्रयास किया गया तो हिंदू-मुसलमान एक साथ आएंगे और किसी को ऐसा नहीं करने देंगे.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1367 नए मामले, एक की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1367 नए कोरोना मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि 1042 रिकवरी और एक मौत भी दर्ज की गई. जबकि, सक्रिय मामले 4832 हैं.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के मित्रिगम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

पश्चिम बंगाल में गर्मी को देखते हुए 2 मई से सरकारी स्कूल में शुरू होगी समर वेकेशन

पश्चिम बंगाल में बुधवार को सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की. जानकारी के मुताबिक, 2 मई 2022 से राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होगी. इस बार मौसम को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान जल्दी किया गया है.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

देश के 10 राज्यों में 2542 मोबाइल टावर 2G से 4G में होंगे अपग्रेड

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के 10 राज्यों में 2542 मोबाइल टावर को आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने 2जी से 4जी में अपग्रेड करने के लिए 2426 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया है. ये सभी टावर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं, इनमें आत्मनिर्भर भारत में बने 4जी कोर नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क एवं टेलीकॉम नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा. इन सभी को BSNL ही अपग्रेड करके संचालित करेगा.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

दुनिया में किसी भी बड़ी समस्या को भारत के बिना हल नहीं किया जा सकता: डॉ टोबियास लिंडनर

जर्मन संघीय विदेश कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ टोबियास लिंडनर ने कहा कि दुनिया में किसी भी बड़ी समस्या को भारत के बिना हल नहीं किया जा सकता है, इसलिए भारत एक महत्तवपूर्ण सहयोगी है. हम सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की बर्लिन यात्रा के दौरान दोनो देशों के संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

दिल्ली में बुलडोजर के इस्तेमाल को लेकर AAP ने किया बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुलडोजर के इस्तेमाल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया.

10:42 PM. 27 Apr 22 10:42 PM. 27 Apr

महाराष्ट्र में खजाना पाने के लिए लड़की की बलि देने का प्रयास, 9 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में छिपा खजाना पाने के लिए कथित रूप से 18 वर्षीय लड़की की बलि देने के प्रयास मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बताया गया कि पुलिस ने सोमवार को बाबुलगांव तहसील में हुई इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता, एक तांत्रिक और सात अन्य को गिरफ्तार किया है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

उदय भान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने अपनी हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

पांच मस्जिदों ने लोगों से ईद पर डीजे नहीं बजाने को कहा

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुणे में पांच मस्जिदों की इंतेजामिया समिति और समुदाय के कुछ अन्य वरिष्ठ लोगों ने ईद के दौरान डीजे नहीं बजाने का और इसके लिए एकत्रित की गई राशि का इस्तेमाल गरीबों और जरूरतमंदों के बीच करने का निर्णय लिया है. इन लोगों ने समुदाय के युवाओं से दो मई को ईद के पर्व पर तेज आवाज में डीजे नहीं बजाने को कहा है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा

कोरोना स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है. कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया है और जिन्होंने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

आईपीओ के लिए कीमत का दायरा

एलआईसी ने 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया. निर्गम चार मई को खुलेगा.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

IPO को लेकर LIC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

IPO को लेकर LIC की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब से कुछ देर बाद होने वाली है. इसमें आइपीओ से जुड़ी जानकारी एलआईसी की ओर से दी जाएगी. इसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में लगी आग

चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में आग लगने की खबर है. मौके पर दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य डॉ जे राधाकृष्णन ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. आग पुरानी इमारतों में से एक में लगी है. नए तीन ब्लॉक आग से सुरक्षित हैं; अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया :संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने अमरावती सांसद नवनीत राणा पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन सामने आया है. उसने जेल में मारे गये यूसुफ लकड़ावाला से 80 लाख रुपये का कर्ज लिया था. लकड़ावाला को ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और उसके ‘डी’ गिरोह से संबंध थे.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

आंग सान सूकी को भ्रष्टाचार के पहले मामले में पांच साल की जेल

विधि अधिकारी ने बताया कि म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सूकी को भ्रष्टाचार के पहले मामले में पांच साल की जेल की सजा सुनायी गयी है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,927 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,927 नये मामले सामने आए हैं. वहीं इसी दौरान 2,252 लोग अस्‍पताल से डिस्चार्ज किये गये हैं और कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है.

1:57 PM. 27 Apr 22 1:57 PM. 27 Apr

तमिलनाडु हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे. तमिलनाडु के तंजावुर में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

7:47 AM. 27 Apr 22 7:47 AM. 27 Apr

पीएम मोदी की अहम बैठक आज

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के केस एक हजार से ज्‍यादा आ रहे हैं.

7:47 AM. 27 Apr 22 7:47 AM. 27 Apr

रुड़की में धर्म संसद का आयोजन

उत्तराखंड के रुड़की में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. विवादों के कारण अधिकारियों को इसकी निगरानी करेंगे. पूरे देश की नजर इस धर्म संसद पर टिकी हुई है.

7:47 AM. 27 Apr 22 7:47 AM. 27 Apr

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच आज

IPL में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7:30 बजे से मैच खेला जाएगा. यह इस आयोजन का के 40वां मैच होगा.

7:47 AM. 27 Apr 22 7:47 AM. 27 Apr

रूस ने पोलैंड, बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोकी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस ने पोलैंड, बुल्गारिया की गैस सप्लाई रोक दी है. इधर यूक्रेन की सेना ने रूसी फौज पर हमला किया है. लुहान्स्क में सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे गये हैं. UN की ओर से कहा गया है कि 2022 के अंत तक यूक्रेन के 83 लाख लोग शरणार्थी बन सकते हैं.

7:47 AM. 27 Apr 22 7:47 AM. 27 Apr

कमला हैरिस कोरोना से संक्रमित

अमेकमला हैरिस कोरोना से संक्रमित रिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना से संक्रमित हुईं. आपको बता दें कि कोरोना का संक्रमण कुछ देशों में तेजी से फैल रहा है. चीन के कुछ इलाकों में कोविड का कहर साफ नजर आ रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News Today : दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोरोना संक्रमण के नये मामले एक हजार से ज्यादा आए. पीएम मोदी आज कोविड को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. उत्तराखंड के रुड़की में धर्म संसद का आयोजन. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >