Breaking News: मुंबई पुलिस ने 10 और शिवसैनिकों को किया गिरफ्तार, अबतक 16 शिवसेना कार्यकर्ता गिरफ्तार

Breaking News LIVE Updates : जम्मू के सांबा जिले में पीएम मोदी आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पंचायतों को संबोधित करेंगे. कुलगाम मुठभेड़ में ढेर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी निकले पाकिस्तानी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

मुंबई पुलिस ने 10 और शिवसैनिकों को किया गिरफ्तार

अमरावती की सांसद नवनीत राणा और रवि राणा के आवास के बाहर हंगामा करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कल मामला दर्ज होने के बाद खार पुलिस ने शिवसेना के 10 और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है,तलाश जारी है. पुलिस कल सबको कोर्ट में पेश करेगी

4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1083 नए केस आए सामने, एक की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,083 नए मामले सामने आए 812 मरीज ठीक हुए. पिछले 24 घंटों में 1 मृत्यु दर्ज हुई. सक्रिय मामले 3,975 और सकारात्मकता दर 4.48 फीसदी पहुंची है.

4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

पश्चिम बंगाल के मालदा में बम धमाके में 5 बच्चे घायल, आम के बगीचे में रखा हुआ था बम

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को खेलते समय बच्चों ने बम को उठा लिया. इससे हुए बम विस्फोट में 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना मालदा के कालियाचक के गोलापगंज चौकी के गोपालनगर गांव में घटी है. बम विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बम आम के बगीचे में रखा हुआ था.

4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड मिला. उन्होंने कहा कि वह इसे सभी भारतीयों को समर्पित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी उम्र से बड़ी थीं और कर्म से भी बड़ी थीं.

4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

दिल्ली के जहांगीरपुरी में शुरू हुई तिरंगा यात्रा, हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही राष्ट्रीय झंडा लेकर निकले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हनुमान जयंती के निकाले गए शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद रविवार को जहांगीरपुरी इलाके में तिरंगा यात्रा शुरू हुई. इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोग राष्ट्रीय झंडा लेकर निकले.

4:08 AM. 25 Apr 22 10:38 PM. 24 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में शामिल हुए. इससे पहले महान गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक मजबूत और समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates : जम्मू के सांबा जिले में पीएम मोदी आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पंचायतों को संबोधित करेंगे. कुलगाम मुठभेड़ में ढेर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी निकले पाकिस्तानी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >