Breaking News: इमरान खान ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मार्च शुरू करने की धमकी दी
Copied link
Breaking News LIVE Latest Updates : रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ पर बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस में रद्दोबदल की कवायद शुरू हो गई है. जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर सियासत गरमाई हुई है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
इमरान खान ने शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मार्च शुरू करने की धमकी दी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों को सच्ची आजादी के लिए मार्च की तैयारी करने का निर्देश देते हुए शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नयी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद की ओर जल्द ही एक विरोध मार्च शुरू करने की शनिवार को धमकी दी. इमरान खान को इस महीने की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर कर दिया गया था.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
PM मोदी देश में Corona के हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल को करेंगे मीटिंग
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में दर्ज हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र सरकार गंभीर हो गई है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में COVID-19 के हालात पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल को बैठक करेंगे.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
स्टालिन की कॉलेजियम से अपील, न्यायाधीशों की नियुक्ति में सामाजिक न्याय पर अमल हो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति में सामाजिक न्याय के सिद्धांत का पालन किया जाए. चेन्नई में उच्चतम न्यायालय की एक पीठ के गठन के लंबे समय से लंबित अनुरोध को रेखांकित करते हुए स्टालिन ने कहा कि दक्षिणी राज्यों के लोगों को न्याय पाने के लिए नयी दिल्ली जाना पड़ता है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के मिरहमा इलाके में मुठभेड़ जारी, अब तक कुल 2 आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में जारी मुठभेड़ में अब तक कुल 2 आतंकवादी मारे जा चुके हैं. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन जारी है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के तौर पर 5 नामों की सिफारिश की
प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की केंद्र से सिफारिश की है. कॉलेजियम के सदस्यों में शीर्ष न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश यूयू ललित और ए एम खानविलकर शामिल हैं.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
नवनीत राणा को थाने लेकर पहुंची मुंबई पुलिस
अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को खार पुलिस स्टेशन लाया गया है. इस दौरान नवनीत राणा ने बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस और नारायण राणे से मदद की गुहार लगाई है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
Hanuman Chalisa Controversy: अमरावती से सांसद नवनीत राणा के आवास पर पहुंची मुंबई पुलिस
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर जारी विवाद के बीच मुंबई के खार इलाके में स्थित अमरावती से सांसद नवनीत राणा के आवास पर मुंबई पुलिस पहुंची है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
सीवेज कर्मियों की मौत को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव को मानवाधिकार आयोग का नोटिस
एनएचआरसी ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर हिसार जिले में एक सीवेज टैंक की सफाई के दौरान चार सफाई कर्मियों की मौत के मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. एनएचआरसी ने एक बयान में कहा कि यह घटना इंगित करती है कि सुरक्षा उपकरणों के बिना सेप्टिक टैंक की सफाई का काम जारी है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
अलवर मंदिर विवाद पर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जनता से माफी मांगे सरकार
अलवर मंदिर विवाद पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को भी माफी मांगनी चाहिए क्योंकि वहां (राजगढ़, अलवर) नगर पालिका बोर्ड में भाजपा का बहुमत है और कांग्रेस सरकार ने भी प्राचीन मंदिर टूटने दिया इसलिए दोनों बराबर जिम्मेदार है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा बोलीं- मातोश्री के बाहर नहीं पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, मकसद पूरा
अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया. हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए, परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं. कहीं ने कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज वहां तक पहुंची है.
4:04 AM. 24 Apr 224:04 AM. 24 Apr
अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की चौकी पर हमला किया, तीन सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने सीमा पार पाकिस्तानी सेना की एक चौकी पर रात भर भारी हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई. सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी. सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में सेना की चौकी की ओर आतंकवादियों की गोलीबारी के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी और कई लोग मारे गए.
7:54 PM. 23 Apr 227:54 PM. 23 Apr
स्कूल में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद बीजिंग अलर्ट पर
बीजिंग में मध्य विद्यालय के 10 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौरा की जांच में संक्रमण के इन मामलों की पुष्टि हुई. कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शहर के अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं स्थगित कर दीं. चीन की राजधानी में शुक्रवार को संक्रमण के चार मामले भी सामने आये, जिन्हें अलग से गिना गया था. चीन में शनिवार को संक्रमण के 24,326 नए मामले सामने आये जो स्थानीय स्तर पर हुए संक्रमण के हैं. इनमें अधिकतर मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं.
7:54 PM. 23 Apr 227:54 PM. 23 Apr
मॉरिशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात
दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की.
7:54 PM. 23 Apr 227:54 PM. 23 Apr
नवनीत राणा के घर पर पहुंचे शिव सैनिक, मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ का मामला
मुंबई की निर्दलीय पार्षद नवनीत राणा और उनके पति का सीएम उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा के पाठ का मामला गरमा गया है. शिव सैनिक इस समय नवनीत राणा के घर के सामने एकत्र हो गए हैं. राणा दंपति को सुबह नौ बजे अपने घर से निकलकर मातोश्री के लिए निकलना था.
1:38 PM. 23 Apr 221:38 PM. 23 Apr
फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में बेगूसराय के वकील शव सीवेज टैंक से बरामद
हरियाणा के फरीदाबाद में बीते कुछ दिनों से लापता चल रहे 29 साल के वकील का शव सैनिक कॉलोनी स्थित सीवेज टैंक से मिला. पुलिस ने मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के बेगूसराय निवासी हिमांशु के तौर पर की है. उन्होंने बताया कि हिमांशु सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी-II में लंबे समय से अपने मामा के घर पर रहता था. पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि हिमांशु की हत्या की गई है या उसकी मौत महज हादसा है. हिमांशु के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को टहलने गया था, लेकिन तब से घर नहीं लौटा.
1:38 PM. 23 Apr 221:38 PM. 23 Apr
गुड़गांव में हत्या के आरोप में दो टैक्सी चालक गिरफ्तार
हरियाणा के गुड़गांव में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर उसका सिर पत्थर से कुचलने की घटना के 10 दिन बाद शुक्रवार को मामले में दो टैक्सी चालकों को गिरफ्तार किया गया. व्यक्ति की हत्या 11 अप्रैल को की गई थी और उसका शव द्वारका एक्सप्रेस-वे के किनारे मिला था. मृतक के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया गया था. पुलिस ने बताया कि घटना के करीब एक हफ्त के बाद मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील के तौर पर की गई, जो गुरुग्राम में जनरेटर मैकेनिक का काम करता था. उन्होंने बताया कि इसके बाद बजघेड़ा पुलिस थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस के मुताबिक, मृतक की 10 अप्रैल की रात दो टैक्सी चालकों के साथ रेलवे स्टेशन के पास कहासुनी हुई थी.
1:38 PM. 23 Apr 221:38 PM. 23 Apr
गुड़गांव में थप्पड़ मारने के बाद नाराज व्यक्ति ने दुकानदार को गोली मारकर हत्या की
हरियाणा के गुड़गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर कुछ दिन पहले थप्पड़ मारे जाने से नाराज होकर किराना दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने बताया कि बिलासपुर खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक को उसकी दुकान में गुरुवार की देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने पांच गोली मारी थी. पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी 20 वर्षीय कैलाश को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़ लिया था और वह रोहतक जिले का निवासी है. उन्होंने बताया कि दीपक को तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया.
1:38 PM. 23 Apr 221:38 PM. 23 Apr
गुजरात में क्वेश्चन पेपर चोरी होने के बाद 7वीं की दो सब्जेक्ट की परीक्षा रद्द
गुजरात सरकार ने 7वीं कक्षा के दो विषयों की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी. भावनगर जिले में एक सरकारी स्कूल से पर्चे चोरी होने की घटना सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सातवीं कक्षा के दो छात्रों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने स्कूल से बुधवार को पर्चे चुराए थे. अधिकारियों ने कहा कि विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार और शनिवार को होने वाली थी, जो अब 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को आयोजित होगी.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Latest Updates : रूस-यूक्रेन का युद्ध जारी है. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ पर बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस में रद्दोबदल की कवायद शुरू हो गई है. जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर सियासत गरमाई हुई है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.