BREAKING NEWS : कंगना रनौत के घर पर बीएमसी की कार्रवाई को बंबई हाईकोर्ट ने रोका
Copied link
BREAKING NEWS : सुशांत मामले में बेबाकी से टिप्पणी करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज मुंबई आयेंगी, महाराष्ट्र सरकार से उनकी ठनी हुई है. सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती को आज जेल में शिफ्ट किया जायेगा कल रात उसकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने कल रात लॉकअप में बिताई है. प्रधानमंत्री आज फुटपाथ दुकानदारों को संबोधित करेंगे. आईसीएमआर ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोरोना से होने वाली मौत को घटा पाने में कारगर नहीं है. आज कोरोना का लेटेस्ट आंकड़ा भी आ गया है. इसके साथ कई ब्रेकिंग खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर का यह लाइव अपडेट-
7:25 PM. 9 Sept 207:25 PM. 9 Sept
कंगना रनौत के घर पर बीएमसी की कार्रवाई को बंबई हाईकोर्ट ने रोका
बंबई हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के घर पर बीएमसी द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकने के लिए स्टे दे दिया है और कॉरपोरेशन से जवाब मांगा है.
7:25 PM. 9 Sept 207:25 PM. 9 Sept
महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप
आज अहले सुबह महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता 3.2 थी. इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी.
7:25 PM. 9 Sept 207:25 PM. 9 Sept
मुंबई आने के लिए अपने घर से चंडीगढ़ के लिए निकली कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई आ रही हैं. वे अपने घर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सड़क मार्ग द्वारा चंडीगढ़ के लिए निकल गयी हैं. वहां से वह प्लेन से मुंबई आयेंगी. उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है.
12:45 PM. 9 Sept 2012:45 PM. 9 Sept
दिल्ली में मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन सेवा शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आज से मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन सेवा शुरू कर दी है. सात तारीख से लॉकडाउन के बाद पहली बार मेट्रो सेवा बहाल की गयी है. यात्रियों ने मेट्रो सेवा शुरू करने की प्रशंसा की है.
Posted By : Rajneesh Anand
मुख्य बातें