Breaking News :पीएम नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को कोलकाता में हाई कोविड टेस्ट सुविधा का शुभारंभ करेंगे

Breaking News : कोरोना वायरस की चपेट में आई दुनिया में महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. भारत में 13 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया से जुडी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

Live Updates
2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

पीएम नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोलकाता में हाई कोविड टेस्ट सुविधा का  शुभारंभ करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च नोएडा, ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन रिप्रोडक्टिव हेल्थ मुंबई और ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिज़ीज कोलकाता में हाई COVID टेस्ट सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

अवैतनिक अवकाश: एअर इंडिया के ‘अतिरिक्त’ कर्मचारियों की पहचान के लिए समिति गठित

विमानन कंपनी एअर इंडिया के उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय ने एक समिति गठित की है जो ऐसे ‘‘अतिरिक्त” अथवा ‘‘अधिक” कर्मचारियों की पहचान करेगी जिन्हें बिना वेतन के पांच साल के अनिवार्य अवकाश (एलडब्ल्यूपी) पर जाने के लिए कहा जाएगा.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

नैसकार ‘हॉल ऑफ फेम’ मौरिस पैटी का निधन

नैसकार ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किये गये पहले ‘इंजन बिल्डर’ मौरिस पैटी का निधन हो गया। वह 81 वर्ष थे.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

राजस्थान सरकार द्वारा राज्यपाल को दिए प्रस्ताव में 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए कहा गया

राजस्थान सरकार द्वारा राज्यपाल को दिए प्रस्ताव में 31 जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू करने के लिए कहा गया है, प्रस्ताव में कोरोना वायरस और अन्य विधेयकों पर चर्चा करने की बात भी कही गई है. प्रस्ताव में फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाई दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर और गोरखपुर आदि बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया. आज देवरिया, बलिया और वाराणसी आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने की भी योजना है.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारे जवान और हमारी सेना के पराक्रम को हम नतमस्तक होकर सलाम करते हैं. कारगिल में पाकिस्तान ने जिस तरह से अलग-अलग सूरत और शक्ल में घुसपैठिए भेजे थे. उसका जिस बहादुरी के साथ हमारी सेना ने खात्मा किया, वो पराक्रम हमें आज भी गौरवांवित करता है.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

करगिल में सेना ने जीत का झंडा लहराया था

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि करगिल में सेना ने जीत का झंडा लहराया था. पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पाल रखे थे.

2:27 PM. 26 Jul 20 2:27 PM. 26 Jul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल दिवस पर हम 1999 में हमारे देश की लगातार रक्षा करने वाले सशस्त्र बलों के साहस और दृढ़ संकल्प को याद करते हैं. उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती है.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

अगर दुश्मन देश ने कभी हमारे ऊपर आक्रमण किया, तो मुंहतोड़ जवाब देंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में हम जो कुछ भी करते हैं, वह हमेशा आत्मरक्षा के लिए करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं. अगर दुश्मन देश ने कभी हमारे ऊपर आक्रमण किया, तो हमने यह भी साबित कर दिया कि कारगिल की तरह हम उसे मुंहतोड़ जवाब भी देंगे.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

ईद के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की

कर्नाटक में ईद के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार मस्जिद में एक साथ 50 लोग ही नमाज पढ़ सकेंगे.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

वीर सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं

करगिल विजय दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वीर सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल विजय की 21वीं वर्षगांठ पर, मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहूंगा जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन से लड़े.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

कार की चपेट में आने से दिल्ली में 16 वर्षीय किशोर की मौत

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 में एक तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की पांचवें दौर की वार्ता अगले सप्ताह हो सकती है

भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीनी सैनिकों की वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर सकते हैं.

10:02 AM. 26 Jul 20 10:02 AM. 26 Jul

पाकिस्तान में आतंकी हमले में एक सैनिक की मौत, तीन घायल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया. घटना में एक सैनिक मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

7:12 AM. 26 Jul 20 7:12 AM. 26 Jul

‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे.

7:12 AM. 26 Jul 20 7:12 AM. 26 Jul

अफगान शांति प्रक्रिया

अफगानिस्तान के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान अफगान शांति प्रक्रिया का समर्थन नहीं करता है.

7:12 AM. 26 Jul 20 7:12 AM. 26 Jul

वित्तीय सहायता पैकेज

मालदीव के लिए भारत वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा कर सकता है.

7:12 AM. 26 Jul 20 7:12 AM. 26 Jul

लालू प्रसाद यादव का कोरोना टेस्ट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कोरोना टेस्ट हुआ.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : कोरोना वायरस की चपेट में आई दुनिया में महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. भारत में 13 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे. देश और दुनिया से जुडी हर खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >