Breaking News: विशाखापत्तनम में ट्रेन हादसा, रायगड़ा जा रही यात्री ट्रेन पटरी से उतरी

Breaking News Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:42 PM. 29 Oct 23 10:42 PM. 29 Oct

बड़ा ट्रेन हादसा

विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही एक यात्री ट्रेन विजयनगरम जिले में पटरी से उतर गई. अभी तक हादसे में कितनी क्षति हुई है इसकी जानकारी नहीं मिली है.

10:42 PM. 29 Oct 23 10:42 PM. 29 Oct

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि GST से आपको कोई फायदा नहीं हुआ हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वो हजारों छोटे व्यापारियों से मिले हैं. उन्होंने कहा कि सबसे यही पूछता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की, GST लागू की, क्या आपको इससे कोई फायदा मिला? सब कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने ये काम अडानी जैसे लोगों के लिए किया है.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ‘‘परिवार की तरह’’ एकजुट, बोले उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ‘‘परिवार की तरह’’ एकजुट है, अगर हम जीते तो मुख्यमंत्री पद के लिए ‘‘सबसे आगे’’ भूपेश बघेल होंगे. मुख्यमंत्री कार्यकाल के बंटवारे को लेकर मीडिया में चर्चा के बीच भूपेश बघेल और मैंने ‘बड़े दबाव’ का दौर देखा लेकिन कभी इसका असर शासन पर नहीं पड़ने दिया.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

अमित शाह ने की मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और स्थिति का जायजा लिया. अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) जैसी आतंकवाद रोधी एजेंसियों को कन्वेंशन सेंटर में विस्फोट के बाद राज्य सरकार की मदद के लिए केरल भेजने का निर्देश दिया.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

केरल के कन्वेंशन सेंटर में धमाके में एक व्यक्ति की मौत

केरल के कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए. कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. यह भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौके पर एक से ज्यादा धमाका तो नहीं हुआ. अधिकारी के मुताबिक, धमाका कथित तौर पर एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ. उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे धमाके की सूचना वाला फोन आया और पुलिस की मदद मांगी गई.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

इजराइल ने कहा- यह युद्ध हमास को खत्म और बंधकों को रिहा करा सकता है

इजराइल की सेना ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह हमास के खिलाफ युद्ध के दो उद्देश्यों को एक साथ प्राप्त कर सकता है, जिसमें गाजा पट्टी से आतंकवादियों की हुकूमत को उखाड़ फेंकना और इजराइल से अगवा किए गए करीब 230 बंधकों को रिहा कराना शामिल है.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पेरी का निधन

मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ‘‘फ्रेंड्स’’ में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है. वह 54 वर्ष के थे.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से राजघाट तक विरोध मार्च

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों ने अस्पतालों के लिए हाउस टैक्स समायोजन और डॉक्टरों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से राजघाट तक विरोध मार्च निकाला.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

फिरोजाबाद में काठ बाजार इलाके में लगी आग

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में काठ बाजार इलाके में आग लगने की खबर है. यहां दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. सर्वेश कुमार मिश्रा (एसपी सिटी, फिरोजाबाद) ने कहा कि हमें लगभग एक घंटे पहले सूचना मिली है. मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और मौके पर आग बुझाने का काम चल रहा है. आसपास के क्षेत्रों को खाली करा दिया गया है. आग पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है. शीघ्र ही आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है और लगभग 2 दर्जन दुकानें जली हैं.

2:18 PM. 29 Oct 23 2:18 PM. 29 Oct

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. हादसा नोरंगदेसर गांव के पास हुआ. दुर्घटना की सूचना पर हनुमानगढ़ एसपी और एसडीएम दुर्घटना स्थल पर पहुंचे.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >