Breaking News: भारत ने कनाडा के लोगों के लिए कुछ श्रेणियों में फिर से शुरू की वीजा सेवा

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

Live Updates
1:53 AM. 26 Oct 23 8:23 PM. 25 Oct

भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से की शुरू

भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से की शुरू, जिन श्रेणियों के लिए भारत ने वीजा शुरू किया है उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं.

1:53 AM. 26 Oct 23 8:23 PM. 25 Oct

एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति की बैठक संपन्न

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई है.

1:53 AM. 26 Oct 23 8:23 PM. 25 Oct

पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हेरोइन बरामद

सुरक्षा बलों ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 1.5 किलोग्राम हेरोइन से भरी दो बोतलें बरामद कीं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान गांव डल के पास खेत में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी देखीं. अधिकारी के मुताबिक, जांच करने पर हेरोइन से भरी दो छोटी बोतलें बरामद की गईं. बोतलों को काले रंग की टेप से लपेटा गया था. (भाषा)

1:53 AM. 26 Oct 23 8:23 PM. 25 Oct

कांग्रेस ने किये 4 सीटों के उम्मीदवारों में संशोधन

मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने सुमावली, पिपरिया, बड़नगर और जोरा विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों में संशोधन किया है.

7:20 PM. 25 Oct 23 1:50 PM. 25 Oct

प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्टूबर को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे बड़े दूरसंचार उद्योग कार्यक्रम ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. दूरसंचार विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएएल) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. डीओटी ने कहा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 का उद्घाटन करेंगे.’’

7:20 PM. 25 Oct 23 1:50 PM. 25 Oct

इजराइल ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने पर किया हमला, 8 सैनिकों की मौत

इजराइल ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने पर हमला करते हुए बम बरसाए है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बमबारी में कुल 8 सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >