Breaking News: इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लग गई. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रेन का सफर दोबारा शुरू किए जाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी

विश्वकप 2023 में खराब प्रदर्शन के चलते बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

कैलाश विजयवर्गीय का दावा : कृषि मंत्री के बेटे का वीडियो जारी करने में कांग्रेस की साजिश

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को दावा किया कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की कथित वीडियो कांग्रेस के षड़यंत्र के तहत जारी किए गए हैं. विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के ऐसे कथित हथकंडों से सूबे में 17 नवंबर (शुक्रवार) को होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और खुद तोमर भी आराम से चुनाव जीतेंगे.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

रत्नागिरी में फंसे व्हेल के बच्चे को 40 घंटे बाद समुद्र में भेजा गया वापस

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में गणपतिपुले के तट पर फंसे 35 फुट लंबे व्हेल के बच्चे को 40 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार को वापस समुद्र में धकेल दिया गया, जिससे वहां मौजूद पर्यटक और स्थानीय लोग खुश हो गए. अधिकारियों ने बताया कि करीब चार टन वजनी व्हेल का बच्चा सोमवार को तट पर आ गया था और कम ज्वार के कारण समुद्र तट के पास रेत में फंस गया था. उन्होंने बताया कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने संघर्ष कर रहे व्हेल को देखा और रत्नागिरी पुलिस, तटरक्षक बल सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बचाव अभियान चलाया गया.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग के पास जाएगी आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में जाकर शिकायत करने की बात कही है. आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक अभियान चला रही है. उसके इस अभियान के खिलाफ वह चुनाव आयोग का रुख करेगी.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का आरोप, कांग्रेस का बड़ा सवाल बने हैं अशोक गहलोत

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान के जयपुर में बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद एक बड़ा सवाल हैं. कांग्रेस उस सवाल का मतलब या जवाब नहीं समझ पा रही है. उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन 5 फीसदी से ज्यादा किसान अपने कर्ज से मुक्ति नहीं पा सके. राजस्थान में किसानों की आत्महत्या आम बात हो गई. इस दुनिया में सिर्फ ‘मोदी की गारंटी’ ही गारंटी है.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

पीएम मोदी ने डोडा हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया, मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर बुधवार को शोक जताया और प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से पीड़ा हुई है. मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारजनों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

8:00 PM. 15 Nov 23 8:00 PM. 15 Nov

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 36 से ज्यादा की मौत

जम्मू संभाग के जिला डोडा से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार जिले के अस्सर में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिर गई. हादसा इतना जोरदार हुआ है कि इसमें 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कुछ घायल हो गए .

1:38 PM. 15 Nov 23 1:38 PM. 15 Nov

पीएम मोदी ने कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24 हजार करोड़ रु की परियोजनाएं शुरू कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. मोदी ने आदिवासियों के गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती और तीसरे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज मैदान से ‘प्रधानमंत्री विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह’ (पीएम पीवीटीजी) मिशन की शुरुआत की जिसके दायरे में लगभग 28 लाख पीवीटीजी आएंगे.

1:38 PM. 15 Nov 23 1:38 PM. 15 Nov

हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण आमला में खरगे की सभा रद्द

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैतूल जिले के आमला में बुधवार को होने वाली चुनावी रैली रद्द कर दी गई क्योंकि जिस हेलीकॉप्टर से उन्हें जाना था उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

1:38 PM. 15 Nov 23 1:38 PM. 15 Nov

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी जिले में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा किया और उनकी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है. उलिहातू का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी का स्थानीय लोगों ने ढोल और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. यात्रा के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे.

11:22 AM. 15 Nov 23 11:22 AM. 15 Nov

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा- ऑड-ईवन योजना लागू करने पर दो-तीन दिन में होगा फैसला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ऑड-ईवन योजना लागू करने पर दो-तीन दिन में स्थिति की समीक्षा करने के बाद फैसला किया जाएगा. उन्होंने यह जानकारी भी दी कि छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली में छठ घाटों की सफाई की जा रही है.

10:33 AM. 15 Nov 23 10:33 AM. 15 Nov

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हुई बैठक

सत्तारूढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक मंगलवार रात को पार्टी के ‘वार रूम’ में हुई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बैठक का फोटो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए लिखा, एक साथ, जीत रहे हैं फिर से…बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश भी मौजूद थे.

10:33 AM. 15 Nov 23 10:33 AM. 15 Nov

पीएम मोदी ने रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद रहे.

10:33 AM. 15 Nov 23 10:33 AM. 15 Nov

प्रधानमंत्री मोदी ने भाई दूज पर देशवासियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह के पर्व भाई दूज पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाई दूज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व है. देशभर के अपने परिवारजनों को इस पावन-पुनीत अवसर पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. रक्षा बंधन के बाद ‘भाई दूज’ ऐसा दूसरा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच स्नेह को समर्पित है.

10:33 AM. 15 Nov 23 10:33 AM. 15 Nov

इजरायल-हमास जंग के बीच गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना

इजरायल-हमास जंग के बीच गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में इजरायली सेना के घुसने की खबर है.

7:09 AM. 15 Nov 23 7:09 AM. 15 Nov

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर आज लाया जाएगा लखनऊ, दी जाएगी अंतिम श्रद्धांजलि

भारत के मशहूर कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया. वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी. सुब्रत रॉय के निधन पर देश भर के कई नेताओं, कारोबारियों, खिलाड़ियों और अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है.

7:09 AM. 15 Nov 23 7:09 AM. 15 Nov

पाकिस्तान में महसूस किये गये भूकंप के झटके

पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि पाकिस्तान में आज सुबह 5:35 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >