Breaking News: मणिपुर- पूर्वी और पश्चिमी इंफाल में कर्फ्यू में मिली छूट रद्द

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले...

Live Updates
10:45 PM. 1 Nov 23 10:45 PM. 1 Nov

जॉर्डन ने अपने राजदूत को इजराइल से बुलाया वापस

इजराइल और हमास जंग में जॉर्डन के विदेश मामलों और प्रवासी मामलों के मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि आज, उप प्रधान मंत्री और विदेश मामलों और प्रवासी मामलों के मंत्री ने इजराइल में जॉर्डन के राजदूत को तुरंत जॉर्डन बुलाने का फैसला किया है.

10:45 PM. 1 Nov 23 10:45 PM. 1 Nov

कर्फ्यू में मिली छूट रद्द

मणिपुर में कानून व्यवस्था को देखते प्रशासन ने पूर्वी और पश्चिमी इंफाल में कर्फ्यू में मिली छूट को रद्द कर दिया है.

10:45 PM. 1 Nov 23 10:45 PM. 1 Nov

11 उम्मीदवारों की सूची जारी

राजस्थान चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

10:45 PM. 1 Nov 23 10:45 PM. 1 Nov

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में शुरू हो गई है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हैं.

10:45 PM. 1 Nov 23 10:45 PM. 1 Nov

समलैंगिक शादी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर

समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता नहीं देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आज पुनर्विचार याचिका दायर की गई है. गौरतलब है कि अक्टूबर में कोर्ट ने समलैंगिकों के अधिकारों की रक्षा की बात तो की थी लेकिन उनके विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था.

6:16 PM. 1 Nov 23 6:16 PM. 1 Nov

कैलाश विजयवर्गीय की उम्मीदवारी को चुनौती देगी कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दुष्कर्म और मानहानि के गंभीर इल्जामों से जुड़े दो मामलों की जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि विजयवर्गीय की उम्मीदवारी को चुनौती देने के लिए शीर्ष न्यायालय तक कानूनी लड़ाई लड़ेगी.

6:16 PM. 1 Nov 23 6:16 PM. 1 Nov

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा हमने भ्रष्टाचार को रोका

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा कि हमने भ्रष्टाचार को रोका. आज दिल्ली में गरीबों को उनका हक मिल रहा है. साथ ही उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों की नौकरी परमानेंट करने की बात भी कही और सबको आने वाले त्योहारों की बधाई दी.

6:16 PM. 1 Nov 23 6:16 PM. 1 Nov

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर फटा, पांच घायल

दक्षिणी द्वारका में एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई, जिसमें पांच लोग झुलस गए. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात एक फ्लैट में हुई. पुलिस को संदेह है कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ.

11:28 AM. 1 Nov 23 11:28 AM. 1 Nov

भारत-बांग्लादेश रेलवे लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

11:28 AM. 1 Nov 23 11:28 AM. 1 Nov

डेंगू होने के बाद अजीत पवार को बुखार, प्लेटलेट्स भी घटीं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पिछले चार दिनों से डेंगू से पीड़ित होने के बाद बुखार और कमजोरी से ग्रस्त हैं और उन्हें आराम करने की जरूरत है. अजित पवार के चिकित्सक ने यह जानकारी दी. अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुनील तटकरे ने डॉ संजय कपोटे के साथ संवाददाताओं से कहा कि उपमुख्यमंत्री की प्लेटलेट्स और सफेद रक्त कोशिकाएं घट रही हैं.

11:28 AM. 1 Nov 23 11:28 AM. 1 Nov

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हसन मुशरीफ के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुशरीफ के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है.

11:28 AM. 1 Nov 23 11:28 AM. 1 Nov

अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक हमलावर ने 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ‘एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्रैड ने वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था. अधिकारी मामले में अभी जांच कर रहे हैं. घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है.

7:41 AM. 1 Nov 23 7:41 AM. 1 Nov

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, इस महीने 100 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि इस महीने 100 रुपये से ज्यादा दाम बढ़े है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: देश-विदेश, राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशन Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >